फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A helicopter came for the groom at the wedding as soon as it took off the man got stuck Video goes viral

Viral Video: शादी में दूल्हे के लिए आया हेलीकॉप्टर, जैसे ही उड़ा तो लटक गया शख्स, वीडियो देख हंस पड़ेंगे आप

Wed, 23 Apr 2025 10:01 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 23 Apr 2025 10:01 AM IST
सार

Helicopter Video Viral: इस वीडियो में एक आदमी उड़ते हुए हेलीकॉप्टर से लटका हुआ नजर आता है। ये कोई फिल्मी सीन नहीं है, बल्कि एक सच्ची घटना है। लोग इस वीडियो को देखकर खूब चुटकी ले रहे हैं और चुटकी भी ले रहे हैं।

विज्ञापन
A helicopter came for the groom at the wedding as soon as it took off the man got stuck Video goes viral
हेलीकॉप्टर से लटका युवक - फोटो : इंस्टाग्राम @travel

विस्तार

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसे देख हमें हैरानी भी होती है और हंसी भी आती है क्योंकि यह वीडियो इतने मनोरंजक होते कि लोग इन्हें एक-दूसरे से साझा किए बगैर नहीं रह पाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक आदमी उड़ते हुए हेलीकॉप्टर से लटका हुआ नजर आता है। ये कोई फिल्मी सीन नहीं है, बल्कि एक सच्ची घटना है। लोग इस वीडियो को देखकर खूब चुटकी ले रहे हैं और चुटकी भी ले रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं ये मामला क्या है और कहां का है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की ये घटना केन्या के रापोगी गांव की है। वहां एक शादी हो रही थी और उसी दौरान एक हेलीकॉप्टर उड़ने वाला था। तभी एक युवक ने हेलीकॉप्टर में बैठने की इच्छा जाहिर की और जब लोगों ने उसे मना कर दिया तो अचानक वह हेलीकॉप्टर से लटक गया। वीडियो में साफ दिखता है कि वह हवा में झूल रहा है। हालांकि, जब पायलट को इसके बारे में पता चला तो वह तुरंत लैंडिंग की तैयारी करने लगता है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Travel by Travly ™ (@travel)

विज्ञापन
विज्ञापन



हेलीकॉप्टर से लटका युवक
खबरों के मानें तो युवक ने हेलीकॉप्टर में बैठे लोगों से पैसे और लिफ्ट मांगी थी। लेकिन जब उन्होंने मना कर दिया, तो उसने खुद को हेलिकॉप्टर से लटका लिया। पायलट ने जब यह देखा, तो खतरे को समझते हुए पास के खेत में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कर दी। उसके बाद गांव के लोगों ने उसे उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।


युवक ने बताया अनुभव
बाद में युवक ने बताया कि हवा में लटकते-लटकते वह बहुत थक गया था, लेकिन यह पल उसके लिए खास था। उसने कहा कि वह आमतौर पर गधों की सवारी करता है और अगर हेलीकॉप्टर नीचे नहीं उतरता, तो वह नैरोबी तक 66 मिनट की पूरी यात्रा ऐसे ही कर लेता।

यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होते ही लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट करने लगे। किसी ने लिखा, “ऐसी जिद होनी चाहिए जिंदगी में”, तो किसी और ने कहा, “यह टॉम क्रूज का बड़ा फैन लगता है।” हालांकि, पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। पुलिस का कहना है कि युवक भागने की कोशिश कर रहा था और गुस्से में था। अब उसे पकड़कर हिरासत में ले लिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed