Viral Video: रेलवे स्टेशन पर रील बना रही थी लड़की, अचानक से आया आदमी और दे दिया धक्का, फिर हुई तगड़ी बहस
Viral Video: वीडियो के अनुसार महिला ट्रेन से उतरकर कैमरे के सामने लगातार डांस कर रही थी। जब वह पास खड़े दो आदमियों के करीब पहुंची तो उनमें से एक ने अचानक धक्का दे दिया। महिला ने गुस्से में पूछा, "पागल हो क्या?"
विस्तार
आजकल रील बनाने का शौक लोगों में इस कदर बढ़ गया है कि न जगह का ख्याल रहता है और न माहौल की परवाह। बस फोन निकाला और वीडियो शूट शुरू कर दिया जाता है। कई बार तो लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए अपनी जान तक खतरे में डाल देते हैं। इसी कड़ी में एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की ट्रेन से उतरते ही रील बनाना शुरू कर देती है। लेकिन पास खड़े एक शख्स को यह पसंद नहीं आता और वह अचानक उसे धक्का दे देता है। इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो जाती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो के अनुसार महिला ट्रेन से उतरकर कैमरे के सामने लगातार डांस कर रही थी। जब वह पास खड़े दो आदमियों के करीब पहुंची तो उनमें से एक ने अचानक धक्का दे दिया। महिला ने गुस्से में पूछा, "पागल हो क्या?" इस पर आदमी ने कहा, "ये तमाशा करने की जगह है क्या?" महिला ने फिर सवाल किया, "धक्का क्यों दिया?" और पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी।
ट्रेन में रील बना रही लड़की आसपास खड़े हुए लोगों के सामने नाचने लगी पास खड़े हुए व्यक्ति को आपत्ति हुई उसने लड़की को रोक हां उसका रोकने का अंदाज जरूर गलत था उसके बाद लड़की उसका परिवार और आसपास खड़े हुए लोग उसे आदमी पर ही क्रोधित हो गए और माफी मंगवाई 😡
विज्ञापन विज्ञापन
गलती किसकी थी🤔 pic.twitter.com/5NsRWHqKDA — Yati Sharma (@yati_Official1) March 12, 2025
स्टेशन पर रील बना रही थी महिला
इस विवाद को देखते हुए स्टेशन पर लोग इकट्ठा हो गए। बीच-बचाव के लिए दो पुरुष आगे आए, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। इस बीच ट्रेन से उतर रही एक दूसरी महिला ने डांसर का पक्ष सुना और आदमी को समझाया कि धक्का देने के बजाय वह शांति से अपनी बात रख सकता था। आखिरकार, आदमी ने अपनी गलती मानते हुए महिला से माफी मांग ली। हालांकि मामला वहीं खत्म हो गया, लेकिन इस दौरान स्टेशन पर जमकर हलचल मच गई। इस वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर @yati_Official1 नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया, जिसे अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। एक यूजर ने लिखा, "अंकल को सलाम।" दूसरे ने कमेंट किया, "ऐसे टिकटॉक वालों को सबक मिलना चाहिए।" वहीं कुछ लोग महिला के पक्ष में भी खड़े हुए और बोले, "वह सिर्फ रील बना रही थी, इसमें गलत क्या है?" एक और ने कहा, "अंकल आराम से भी कह सकते थे, धक्का देना सही नहीं।" इस घटना ने ऑनलाइन लोगों को दो हिस्सों में बांट दिया है। एक पक्ष धक्का देने वाले व्यक्ति का समर्थन कर रहा है तो दूसरा रील बनाने वाली महिला का।