फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A boys iPhone was stolen in a flight the airline fired everyone know what was the reason behind this

Viral Video: फ्लाइट में चोरी हुआ लड़के का आई फोन तो एयरलाइंस ने सभी को काम से निकाला, जानें क्या थी वजह?

Fri, 27 Jun 2025 05:24 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 27 Jun 2025 05:24 PM IST
सार

Viral Post: फ्लाइट में माइकल ने अपना आई फोन अपनी सीट के सामने वाली जेब में रखा था। कुछ देर बाद फ्लाइट क्रू ने उनकी सीट बदल दी और वह नई सीट पर चले गए। शुरुआत में उन्होंने अपने फोन के बारे में नहीं सोचा, लेकिन थोड़ी देर बाद उन्हें याद आया कि उनका फोन पुरानी सीट पर ही रह गया है।

विज्ञापन
A boys iPhone was stolen in a flight the airline fired everyone know what was the reason behind this
फ्लाइट में चोरी हुआ आई फोन तो एयरलाइंस ने ली सबकी नौकरी - फोटो : freepik.com

विस्तार

इंडोनेशिया की गरुड़ इंडोनेशिया एयरलाइंस में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। दरअसल फ्लाइट के दौरान एक यात्री का आई फोन खो जाने पर एयरलाइंस ने उस फ्लाइट में काम कर रहे सभी पायलट, एयर होस्टेस और क्रू मेंबर्स को नौकरी से निकाल दिया। यह घटना हाल ही में हुई, जब माइकल तजेंडारा नाम के यात्री जकार्ता से मेलबर्न की उड़ान में सफर कर रहे थे। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी मामले के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह खबर
फ्लाइट में माइकल ने अपना आई फोन अपनी सीट के सामने वाली जेब में रखा था। कुछ देर बाद फ्लाइट क्रू ने उनकी सीट बदल दी और वह नई सीट पर चले गए। शुरुआत में उन्होंने अपने फोन के बारे में नहीं सोचा, लेकिन थोड़ी देर बाद उन्हें याद आया कि उनका फोन पुरानी सीट पर ही रह गया है। उन्होंने तुरंत अपनी पुरानी सीट पर जाकर फोन ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वहां फोन नहीं मिला।
विज्ञापन


फिर यात्री ने तुरंत किया यह काम
फोन गायब देखकर माइकल परेशान हो गए। उन्होंने एप्पल के फाइंड माय आई फोन फीचर का इस्तेमाल किया ताकि अपने फोन की लोकेशन का पता चल सके। इस फीचर से उन्होंने देखा कि उनका फोन मेलबर्न के उस होटल के पास दिख रहा था, जहां फ्लाइट का पूरा क्रू ठहरा हुआ था। यह देखकर उन्हें शक हुआ कि कहीं उनके फोन को किसी क्रू मेंबर ने तो नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन की लोकेशन से पता चली सच्चाई
‘मैनचेस्टर इवनिंग न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार इसके कुछ समय बाद फोन की लोकेशन बदलकर पास की यारा नदी में दिखने लगी। इससे ऐसा लगा कि फोन चोरी करने के बाद किसी ने सबूत मिटाने के लिए उसे नदी में फेंक दिया है। माइकल ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर दी और लोगों को बताया कि यह सिर्फ फोन की चोरी नहीं, बल्कि सभी यात्रियों की सुरक्षा का मामला है। उन्होंने लिखा कि अगर क्रू के लोग ही ऐसी हरकत करेंगे तो यात्री कैसे भरोसा करेंगे।

एयरलाइंस ने तुरंत उठाया सख्त कदम
सोशल मीडिया पर मामला फैलने के बाद गरुड़ इंडोनेशिया एयरलाइंस ने तुरंत कड़ा कदम उठाया। एयरलाइन ने उस फ्लाइट में ड्यूटी पर मौजूद सभी क्रू मेंबर्स, पायलट और एयर होस्टेस को सस्पेंड कर दिया। एयरलाइन ने बयान जारी कर बताया कि वे इस घटना को गंभीरता से ले रहे हैं और पूरी जांच की जा रही है। एयरलाइन ने यात्री से माफी मांगते हुए भरोसा दिलाया कि वे पूरी मदद कर रहे हैं और दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।


माइकल के नुकसान की भरपाई भी करेगी एयरलाइंस
एयरलाइन ने यह भी बताया कि वह माइकल के लगातार संपर्क में है और उनके नुकसान की भरपाई करने की पूरी कोशिश कर रही है। इस घटना ने यह दिखा दिया कि यात्रियों की सुरक्षा और सामान की जिम्मेदारी एयरलाइन पर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed