{"_id":"6847b4b4f2f2046cf005ef30","slug":"a-boy-put-his-life-in-danger-by-sleeping-on-the-gate-of-a-moving-train-video-goes-viral-on-internet-2025-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: जान खतरे में डालकर चलती ट्रेन के गेट पर सो गया लड़का, नींद के आगे सीट मिलने का नहीं किया इंतजार","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: जान खतरे में डालकर चलती ट्रेन के गेट पर सो गया लड़का, नींद के आगे सीट मिलने का नहीं किया इंतजार
Tue, 10 Jun 2025 10:01 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 10 Jun 2025 10:01 AM IST
सार
Viral Video: इसी तरह का एक और मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़का ट्रेन के दरवाजे पर लेटा हुआ नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार यह वीडियो दिल्ली से बिहार जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12368 का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
ट्रेन की गेट पर सोता दिखा लड़का
- फोटो : इंस्टाग्राम @abhii_kkashyap
विस्तार
हर दिन सोशल मीडिया पर ट्रेनों में यात्रियों की लापरवाह हरकतों के वीडियो सामने आते रहते हैं। कोई व्यक्ति चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता है तो कोई दरवाजे पर लटक कर सफर करता नजर आता है। यह दृश्य खासतौर पर जनरल कोच में ज्यादा देखने को मिलते हैं, जहां भीड़ इतनी अधिक होती है कि यात्री जान जोखिम में डालकर ट्रेन में घुसने की कोशिश करते हैं। कोई व्यक्ति गेट पर बैठा दिखाई देता है, तो किसी ने टॉयलेट में भी खुद के लिए जगह बना ली होती है। तो आज की इस खबर में हम आपको ऐसे ही एक अलग वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसी तरह का एक और मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़का ट्रेन के दरवाजे पर लेटा हुआ नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार यह वीडियो दिल्ली से बिहार जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12368 का बताया जा रहा है। इस वीडियो में लड़का दरवाजे से टेक लगाकर लेटा है और पूरी तरह से नींद में है। जरा सी हलचल या संतुलन बिगड़ते ही वह चलती ट्रेन से नीचे गिर सकता है, जिससे उसे गंभीर चोट लग सकती है या उसकी जान भी जा सकती है। यह वीडियो न सिर्फ उस शख्स के लिए खतरे की घंटी है, बल्कि यह भी दिखाता है कि ट्रेन के जनरल कोच में भीड़ किस हद तक बढ़ चुकी है। हालात ऐसे हो चुके हैं कि अब लोगों को खड़े होने की भी जगह नहीं मिलती।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
वीडियो देख लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर भारतीय रेलवे में जनरल डिब्बों की संख्या बढ़ाने की मांग को हवा दे दी है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @abhii_kkashyap नाम के यूजर ने पोस्ट किया है और इसे अब तक 4 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी लगातार आ रही हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, "नींद के आगे कुछ नहीं चलता।" वहीं एक दूसरे व्यक्ति ने कहा, "भारतीय रेलवे की स्थिति अब भी जस की तस है।" एक और यूजर ने कमेंट किया, "जब नींद आती है तो इंसान को जगह की परवाह नहीं होती।"
लोगों ने कही यह बात
इस वीडियो को देखकर लोगों का कहना है कि यह वीडियो एक बार फिर इस सच्चाई को सामने लाता है कि ट्रेन के जनरल डिब्बों की हालत कितनी खराब है और यात्रियों की सुरक्षा कितनी बड़ी चिंता का विषय बन चुकी है। ऐसे वीडियो भारतीय रेल व्यवस्था की हकीकत को उजागर कर रहे हैं, जिसे अब नजरअंदाज करना मुश्किल होता जा रहा है।