Viral Video: मेट्रो में लड़की से टकराने पर लड़के को पड़ा जोरदार तमाचा, लेकिन तभी बंदे ने भी पलटकर दिया जवाब
Viral Video: वीडियो की शुरुआत में मेट्रो के एक कोच में दो लड़कियां खड़ी दिखाई देती हैं। उनके बगल में सुनहरे बालों वाला एक युवक खड़ा है। जैसे ही मेट्रो आगे बढ़ती है। अचानक वह लड़का एक लड़की से टकरा जाता है। पहली नजर में साफ लग रहा होता है कि उसने यह जानबूझकर किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली जैसी बड़ी शहरों में मेट्रो सफर का अहम हिस्सा बन चुकी है। रोजाना लाखों लोग इसमें सफर करते हैं। ऐसे में यहां तरह-तरह के नजारे देखने को मिल जाते हैं। कभी सीट को लेकर झगड़ा, तो कभी धक्का-मुक्की। कई बार तो लोग ऐसे ड्रामों को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर डाल देते हैं और फिर वे वीडियो वायरल हो जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जो मजाकिया अंदाज में शूट किया गया है। वीडियो में दिखाया गया ड्रामा देखकर दर्शक हंसी से लोटपोट हो रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में मेट्रो के एक कोच में दो लड़कियां खड़ी दिखाई देती हैं। उनके बगल में सुनहरे बालों वाला एक युवक खड़ा है। जैसे ही मेट्रो आगे बढ़ती है। अचानक वह लड़का एक लड़की से टकरा जाता है। पहली नजर में साफ लग रहा होता है कि उसने यह जानबूझकर किया। लड़की को भी यह हरकत पसंद नहीं आती और वह गुस्से में सीधे उसके गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ देती है। यह नजारा देखकर उसकी दोस्त भी हंसने लगती है और दोनों लड़कियां मिलकर लड़के का मजाक उड़ाती हैं।
भाई ने तो बदला ले लिया 🤣 , बताओ इसने सही किया या गलत ..😋 pic.twitter.com/Tl8MVqsDp1
— Choudhary_ (@Miss_Choudhary0) August 13, 2025
लड़की से टकराने पर लड़के पड़ा थप्पड़ फिर आता है ट्विस्ट
लड़का इस दौरान गेट के सामने खड़ा रहता है। माहौल देखकर ऐसा लगता है कि मामला यहीं खत्म हो जाएगा। लेकिन इसी बीच कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है। जैसे ही मेट्रो अगली स्टेशन पर रुकती है और गेट खुलता है। अचानक वही लड़का लड़की से अपनी बेइज्जती का बदला लेता है। वह बिना समय गवाए हाथ घुमाकर उसी लड़की को जोरदार थप्पड़ मार देता है और तुरंत बाहर भाग जाता है।लड़की अचानक हुए इस हमले से पूरी तरह हैरान रह जाती है। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह होती है कि थप्पड़ खाने के बाद भी वह और उसकी सहेली जोर-जोर से हंसने लगती हैं। यानी जिस बदले की उम्मीद दर्शकों को नहीं थी, उसने पूरा वीडियो मजेदार बना दिया।
वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स मेट्रो के अंदर मौजूद यात्रियों की प्रतिक्रिया भी कैद करता है। बाकी यात्री भी यह सब देखकर खिलखिलाने लगते हैं। कह सकते हैं कि पूरा कोच एक छोटे से मजाक का हिस्सा बन जाता है। इस मजेदार क्लिप को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Miss_Choudhary0 नामक यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे हजारों लोगों ने लाइक किया है और सैकड़ों ने शेयर भी किया है। लोगों ने इस पर दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “इसे कहते हैं जैसे को तैसा, अब कोई गिला-शिकवा नहीं।” दूसरे ने लिखा, “लड़के ने सही बदला लिया है।” वहीं कुछ दर्शकों ने इसे पूरी तरह स्क्रिप्टेड करार दिया। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं असली नहीं होती, बल्कि केवल मनोरंजन के लिए बनाई जाती हैं। चाहे यह वीडियो असली हो या स्क्रिप्टेड, एक बात साफ है कि इसने सोशल मीडिया पर लोगों को खूब एंटरटेन किया है। हंसी-मजाक और प्रैंक के दौर में ऐसे वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग इन्हें बार-बार देखकर भी बोर नहीं हो रहे।