Viral Video: गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने घुटनों पर बैठा लड़का, वैसे ही फटा ज्वालामुखी, दिखा कुदरत का करिश्मा
Viral Video: दरअसल यह वीडियो जस्टिन ली और उनकी गर्लफ्रेंड मॉर्गन का है। जस्टिन ने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला बेहद खास तरीके से लेने का प्लान बनाया। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए ग्वाटेमाला के मशहूर अकातेनांगो ज्वालामुखी को चुना।
विस्तार
प्यार के लम्हें इंसान की जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल होते हैं। इन्हें न सिर्फ दिल में बसाया जाता है बल्कि जिंदगी भर याद भी रखा जाता है। ऐसा ही एक अनोखा और जादुई पल ग्वाटेमाला में देखने को मिला, जिसने लोगों को हैरान भी किया। यहां एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया और उसी दौरान आसमान में जो नजारा दिखाई दिया, उसने इस खास पल को और भी यादगार बना दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल यह वीडियो जस्टिन ली और उनकी गर्लफ्रेंड मॉर्गन का है। जस्टिन ने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला बेहद खास तरीके से लेने का प्लान बनाया। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए ग्वाटेमाला के मशहूर अकातेनांगो ज्वालामुखी को चुना। वहां वह घुटनों पर बैठकर अंगूठी के साथ अपने प्यार का इजहार करने ही वाले थे कि तभी प्रकृति ने भी मानो इस पल को खास बना दिया। ठीक उसी समय पास में मौजूद फुएगो ज्वालामुखी अचानक फट पड़ा। लावा और धुएं का गुबार आसमान में उठने लगा और पूरा सीन किसी फिल्म के रोमांटिक सीन जैसा लगने लगा।
विज्ञापन विज्ञापन
मॉर्गन ने बताया अनुभव
मॉर्गन ने भी इस वीडियो को अपने अकाउंट से शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दूं कि मेरे लंबे समय से साथी रहे @jleenumbers ने मुझे ग्वाटेमाला के अकातेनांगो ज्वालामुखी पर प्रपोज किया। पीछे जो विस्फोट आप देख रहे हैं, वह फुएगो ज्वालामुखी है।” उन्होंने यह भी कहा कि पूरे दिन में यह पहली बार था जब ज्वालामुखी का इतना जबरदस्त विस्फोट हुआ, इसलिए यह अनुभव उनके लिए किसी सपने जैसा है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैला, लोगों ने इसे जमकर शेयर करना शुरू कर दिया। किसी ने लिखा कि यह नजारा तो किसी फैंटेसी किताब या मूवी से निकला हुआ लगता है। वहीं एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ज्वालामुखी भी उनके प्यार की खुशी मना रहा था। एक और ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “बिजली की चमक, लावा की आग, प्यार का इजहार और उसका जवाब सब कुछ एकदम परफेक्ट था।” आजकल सोशल मीडिया पर भले ही हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हों, लेकिन इस वीडियो में जो खासियत है, वह हर किसी को हैरान कर रही है। यह सिर्फ एक प्रपोजल वीडियो नहीं है, बल्कि ऐसा रोमांटिक पल है।