{"_id":"688af01b85eaff71e60375ea","slug":"a-big-crocodile-suddenly-came-under-the-car-as-soon-as-it-started-to-wrestle-the-driver-did-this-video-viral-2025-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: गाड़ी के नीचे अचानक से आया बड़ा मगरमच्छ, जैसे ही लगा छटपटाने तभी ड्राइवर ने किया ये काम","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: गाड़ी के नीचे अचानक से आया बड़ा मगरमच्छ, जैसे ही लगा छटपटाने तभी ड्राइवर ने किया ये काम
Thu, 31 Jul 2025 09:55 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 31 Jul 2025 09:55 AM IST
सार
Viral Video: यह घटना काहिल्स क्रॉसिंग नाम की जगह पर हुई, जो मगरमच्छों के लिए मशहूर है। यह इलाका हमेशा खतरे से भरा माना जाता है क्योंकि यहां अक्सर पानी में मगरमच्छ दिखते हैं। यह वीडियो 24 सेकंड का है और इसे @clowndownunder नाम के एक एक्स यूजर ने शेयर किया है।
विज्ञापन
ट्रक के नीचे बुरी तरह फंसा विशाल मगरमच्छ
- फोटो : एक्स@clowndownunder
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के काकाडू नेशनल पार्क से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां एक बड़ा ट्रक जब एक नदी की क्रॉसिंग पार कर रहा था, तभी अचानक एक विशाल मगरमच्छ पानी के अंदर से निकलकर ट्रक के नीचे आ गया। यह घटना जितनी डरावनी थी, उतनी ही राहत की बात यह रही कि ड्राइवर ने ट्रक रोक दिया और मगरमच्छ सही-सलामत वहां से निकलकर नदी में आगे तैर गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह घटना काहिल्स क्रॉसिंग नाम की जगह पर हुई, जो मगरमच्छों के लिए मशहूर है। यह इलाका हमेशा खतरे से भरा माना जाता है क्योंकि यहां अक्सर पानी में मगरमच्छ दिखते हैं। यह वीडियो 24 सेकंड का है और इसे @clowndownunder नाम के एक एक्स यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही ट्रक नदी के पानी में प्रवेश करता है, एक मगरमच्छ पानी के नीचे से सरकता हुआ ट्रक के नीचे चला आता है। कुछ ही दूरी पर ट्रक रुक जाता है। कुछ सेकंड बाद मगरमच्छ ट्रक के नीचे से तैरता हुआ बाहर निकलता है और पानी में दूर चला जाता है।
विज्ञापन
4WD runs over a saltwater crocodile at Cahills Crossing in Kakadu National Park 😳 pic.twitter.com/ERSkA2GnZu
विज्ञापन विज्ञापन— Clown Down Under 🤡 (@clowndownunder) July 29, 2025
गाड़ी के नीचे आ गया मगरमच्छ
इस पूरी घटना को एक शख्स मैटियो मस्तरातिसी ने कैमरे में रिकॉर्ड किया। उन्होंने बात करते हुए बताया, "मैंने अपने पूरे जीवन में पहली बार देखा कि कोई मगरमच्छ किसी गाड़ी के नीचे इस तरह फंसा हो।" उन्होंने बताया कि पानी में मगरमच्छ दिखाई नहीं देता, इसलिए ड्राइवर को अंदाजा नहीं था कि उसके ट्रक के नीचे कोई जीव है। लेकिन जब ट्रक अचानक हिला और रुक गया, तब शायद कुछ संदेह हुआ और ड्राइवर ने ट्रक को आगे नहीं बढ़ाया। यह एक सही फैसला साबित हुआ, जिससे मगरमच्छ की जान भी बच गई और कोई हादसा भी नहीं हुआ।
ड्राइवर की वजह से नहीं हुआ कोई नुकसान
काहिल्स क्रॉसिंग को लेकर पहले से चेतावनी दी जाती है कि यहां मगरमच्छ काफी ज्यादा होते हैं और यहां रुकना खतरनाक हो सकता है। फिर भी ड्राइवर की सतर्कता की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने लिखा, "ये कोई बाढ़ नहीं, ऑस्ट्रेलिया का एक खास आकर्षण है।" वहीं एक और यूजर ने कहा, "अच्छा हुआ कि ड्राइवर ट्रक से नीचे उतरकर यह देखने नहीं गया कि नीचे क्या है।"