{"_id":"680b544efc8cd62c1709c88c","slug":"a-bear-chases-a-tourist-speed-boat-video-goes-viral-2025-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: पर्यटक बना रहे थे वीडियो और तभी भालू पड़ा पीछे, फिर जो हुआ वो वीडियो में देखें","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: पर्यटक बना रहे थे वीडियो और तभी भालू पड़ा पीछे, फिर जो हुआ वो वीडियो में देखें
Fri, 25 Apr 2025 02:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:56 PM IST
सार
Bear Chase a Toursit Speed Boat: सोशल मीडिया पर एक भालू का वीडियो खूब देखा जा रहा है। इसमें कुछ पर्यटक भालू का वीडियो बना रहे थे, लेकिन तभी भालू स्पीड बोट के पीछे भगाने लगा।
विज्ञापन
भालू पड़ा स्पीड बोट के पीछे, सैलानी डरे।
- फोटो : X/@AMAZlNGNATURE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bear Viral Video: अगर आप सोशल मीडिया पर हैं तो आपने कई ऐसे वीडियो देखें होंगे जो वीडियो वायरल हो जाते हैं। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई ऐसे वीडियो आए दिन आते रहते हैं जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। इन वीडियो को व्यूज भी अच्छे मिल जाते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है जिसे लोग देख रहे हैं।
विज्ञापन
ये एक भालू का वीडियो है जो एक स्पीड बोट के पीछे पड़ जाता है। दूसरी तरफ बोट में बैठे पर्यटक अपनी जान बचाने की कोशिश करते हैं। तो चलिए ये वीडियो देखते हैं और जानते हैं कि आखिर इसमें आखिर में हुआ क्या। आप आगे इसका वीडियो देख सकते हैं...
विज्ञापन
क्या हुआ वीडियो में?
इंटरनेट पर छाए हए इस वीडियो में देखेंगे तो नजर आता है कि एक स्पीड बोट पर कुछ पर्यटक बैठे हैं और वे नदी के किनारे सैर कर रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग आसपास के नजारों का वीडियो बना रहे हैं, लेकिन तभी एक भालू अचानक से तेज रफ्तार में दौड़ने लगता है।
विज्ञापन
ये भालू तेज रफ्तार में दौड़ता हुआ स्पीड बोट का पीछा करने लगता है। पहले तो भालू किनारे-किनारे दौड़ रहा होता है, लेकिन थोड़ी देर में भालू पानी में उतरकर दौड़ने लगता है और बोट के पास पहुंचने की कोशिश करता है। इस दौरान बोट पर बैठे पर्यटक डर गए हैं और चीख रहे हैं। हालांकि, तभी भालू रूक जाता है और पीछे लौट जाता है।
वीडियो जंगल के पास किसी नदी का बताया जा रहा है और यहां पर जंगली जानवरों का होना आम बात है, लेकिन इस तरह से बोट का पीछा करना नहीं। इसलिए ये सभी लोग भालू को देखकर डर जाते हैं। इस पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया।
खूब देखा जा रहा वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया। वहीं, ये वीडियो वायरल हो चुका है और इसे अब तक साढ़े 12 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
यहां देखें स्पीड बोट के पीछे दौड़ते भालू का वीडियो:-
Terrifying reminder that if you think u can out run a bear, no you can't pic.twitter.com/gOAWpSgjrI
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) April 23, 2025