फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   90 year old Saudi Arabia man celebrates his fifth marriage and even advises bachelors

Suadi Arabia: 90 साल के बुजुर्ग ने की पांचवीं शादी, बना सबसे उम्रदराज दूल्हा, बोला- मेरी सेहत की राज है शादी

Tue, 18 Jul 2023 06:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 18 Jul 2023 06:05 PM IST
सार

सऊदी के सबसे उम्रदराज दूल्हा ने एक इंटरव्यू में शादी को लेकर अपने विचार सामने रखे हैं। इस शख्स ने शादी को सुन्नत (इस्लाम में पैंगबर मोहम्मद की तरफ से बताई गई परंपराएं और प्रथाएं) बताया।

विज्ञापन
90 year old Saudi Arabia man celebrates his fifth marriage and even advises bachelors
90 year old Saudi Arabia man celebrates his fifth marriage - फोटो : Twitter

विस्तार

Suadi Arabia: दुनिया में शादी को लेकर लोगों की अलग-अलग राय होती है। वर्तमान समय में युवा अक्सर शादी का नाम सुनते ही दूर भागते नजर आते हैं, तो वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो बुढ़ापे में भी दूल्हा बनने को तैयार रहते हैं। अब इसी तरह का एक मामला सऊदी अरब से सामने आया है। यहां पर एक शख्स 90 साल की उम्र में पांचवीं शादी करने के साथ सऊदी अरब का सबसे उम्रदराज दूल्हा बन गया है। यह बूढ़ा शख्स अपनी पांचवीं शादी की वजह से सऊदी अरब की मीडिया में छाया है और उसकी चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन


90 वर्षीय शख्स अपनी पांचवी पत्नी के साथ हनीमून मना रहा है। उसका कहना है कि वह आगे और भी शादी करना चाहता है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स का नाम नादिर बिन दहैम वाहक अल मुर्शीदी अल ओताबी है, जिसने सऊदी के अफीफ प्रांत में अपनी पांचवीं शादी की जश्न मनाया। इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसमें आप देख सकते हैं कि लोग पांचवीं शादी की बधाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि बूढ़ा शख्स बेहद खुश नजर आ रहा है और अपनी नई शादी को लेकर काफी उत्साहित है। वीडियो में शख्स का पोता कहता है कि निकाह के लिए दादाजी आपको बधाई, आपके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सऊदी के सबसे उम्रदराज दूल्हा ने एक इंटरव्यू में शादी को लेकर अपने विचार सामने रखे हैं। इस शख्स ने शादी को सुन्नत (इस्लाम में पैंगबर मोहम्मद की तरफ से बताई गई परंपराएं और प्रथाएं) बताया। शख्स का यह भी कहना है कि अविवाहित लोगों को शादी करनी चाहिए। 

Haircut in Space: स्पेस में कैसे काटे जाते हैं बाल? अंतरिक्ष यात्री ने वीडियो शेयर कर बताया

Internet: सिर्फ दो साल में खत्म हो जाएगा इंटरनेट? जानिए क्या है इसकी वजह और दुनियाभर में क्यों छिड़ी बहस

90 साल की उम्र में शादी के बाद शख्स का कहना है कि इस निकाह के बाद वह दोबारा निकाह करना चाहता है। उसका कहना है कि विवाहित जीवन सबसे शक्तिशाली होता है, यह अल्लाह के समक्ष विश्वास का काम और गर्व का विषय होता है। 


Time Traveller: 2671 से लौटे शख्स का चौंकाने वाला दावा, छह महीने में मिलेगी खुशखबरी, जान खुशी से झूम उठेंगे आप

Carolina Reaper: दुनिया की सबसे तीखी मिर्च खाकर शख्स ने बनाया रिकॉर्ड, वीडियो देखकर आंखों में आ जाएगा पानी

सऊदी के सबसे उम्रदराज दूल्हे ने कहा कि शादी करने से जिंदगी में शादी खुशी आती है। उन्होंने कहा कि शादी से संसार में समृद्धि आती है। उसने कहा मेरी सेहत का रहस्य शादी है। उसने युवाओं के लिए कहा कि जो युवा शादी से झिझकते हैं, मैं उन युवाओं से आग्रह करता हूं वो धर्म को बचाए रखने और संपूर्ण जीवन के लिए शादी करें। 



Ajab-Gajab: रेलवे स्टेशन के नीचे बने खुफिया कमरे से आ रही थीं अजीबोगरीब आवाजें, अंदर का नजारा देखकर डर गए लोग

Cluster Bomb: क्या है क्लस्टर बम? अमेरिका ने यूक्रेन को देने का किया एलान, खौफ में राष्ट्रपति पुतिन

अल ओताबी का कहना है कि शादी के कई फायदे हैं। इससे काफी खुशी मिलती है। उसने कहा कि वह अपने हनीमून पर खुश है। विवाह शारीरिक आराम और सुख है और कौन कहता है कि बूढ़ा हो जाने के बाद आप निकाह नहीं कर सकते। मैं अब भी बच्चे पैदा करना चाहता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed