फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haircut in Space: स्पेस में कैसे काटे जाते हैं बाल? अंतरिक्ष यात्री ने वीडियो शेयर कर बताया

Sun, 16 Jul 2023 09:59 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 16 Jul 2023 09:59 AM IST
विज्ञापन
international space station uae astronaut sultan al neyadi cut his hair with vacuum trimmer nasa watch video
Haircut in Space - फोटो : Twitter/@Astro_Alneyadi

Haircut in Space: अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर आम लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। अंतरिक्ष यात्री क्या खाते हैं? कैसे नहाते हैं? जैसे कई सवाल लोगों के मन में खड़े होते हैं। अब इस बीच एक अंतरिक्ष यात्री ने यह बताया है कि स्पेस में किस तरह बाल काटे जाते हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अलनेयादी करीब चार महीने से अंतरिक्ष में हैं। जब वह इंटरेनेशनल स्पेस स्टेशन से यूएई के लोगों से बातचीत कर रहे थे, तो उनसे कई सवाल पूछे गए। अंतरिक्ष में रहने के अनुभव के बारे में भी सवाल किया गया। 



अंतरिक्ष में रहना पृथ्वी पर रहने से बिल्कुल अलग होता है। उन्होंने अंतरिक्ष में कैसे रह रहे हैं, इसका अनुभव लोगों के साथ साझा किया है। उन्होंने इससे जुड़ा हुआ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बालों और दाढ़ी को काटने की जानकारी दी है।

international space station uae astronaut sultan al neyadi cut his hair with vacuum trimmer nasa watch video
Haircut in Space - फोटो : Twitter

अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अलनेयादी की उम्र 42 साल है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि सभी अतंरिक्ष यात्रियों के पास उनकी एक अपनी हाइजीन किट होती है। उन्होंने लिखा है कि कई लोगों ने सवाल किया था कि अंतरिक्ष में बाल कैसे काटते हैं? यहां पर कोई सैलून नहीं है। हम सभी अपना बाल खुद काटते हैं या इस काम में अंतरिक्ष यात्री मदद करते हैं। 
 

international space station uae astronaut sultan al neyadi cut his hair with vacuum trimmer nasa watch video
Haircut in Space - फोटो : Twitter

सोशल मीडिया पर उन्होंने छह मिनट का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक ट्रिमर से बाल और दाढ़ी काटकर दिखाते हैं। इस ट्रिमर में एक सक्शन डिवाइस लगा है जो बालों को खींच रहा था।

Internet: सिर्फ दो साल में खत्म हो जाएगा इंटरनेट? जानिए क्या है इसकी वजह और दुनियाभर में क्यों छिड़ी बहस
 

विज्ञापन
विज्ञापन
international space station uae astronaut sultan al neyadi cut his hair with vacuum trimmer nasa watch video
Haircut in Space - फोटो : Twitter

कैसे धोते हैं बाल

धरती पर नहाने के दौरान बालों को धुला जा सकता है, लेकिन अंतरिक्ष में तरीका अलग है। अंतरिक्ष में बालों को धुलने के लिए यात्री धरती के शैंपू का इस्तेमाल नहीं करते। वहां पर बेहद हल्के पानी से बाल को धोया जाता है। पैकेट से पानी निकालते समय तुरंत पकड़ना होता है और फिर तौलिए से सिर को पोछते हैं। अंतरिक्ष स्टेशन के एयर कंडीशनर से तौलिया और बाल दोनों सुख जाते हैं।

Single Mother: चीन में बिना शादी के मां बन रही हैं लड़कियां, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
 

विज्ञापन
international space station uae astronaut sultan al neyadi cut his hair with vacuum trimmer nasa watch video
Haircut in Space - फोटो : Twitter


बालों पर किया गया है शोध

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में गुरुत्वाकर्षण न के बराबर है। इसकी वजह से यहां अंतरिक्ष यात्री और दूसरी चीजें स्थिर हवा में झूलती रहती हैं। नासा के मुताबिक, बिना सक्शन के बाल को काटा गया, तो वह अंतरिक्ष स्टेशन के यंत्रों में फंस सकते हैं। इसके अलावा बाल एयर फिल्टर में भी जम सकते हैं और अंतरिक्षयात्रियों की आंखों में जा सकते हैं। साल 2016 में अंतरिक्ष में छह महीने तक रहने 10 यात्रियों के बालों पर शोध किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed