फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   72 Year Old Vidya Kaur Drives Cars and Trucks Winning Hearts Online Video goes Viral

उम्र 72 साल, हाथों में स्टीयरिंग और सड़कों पर फर्राटा, विद्या कौर का जज्बा देख लोग बोले- बैडी दादी

Sat, 10 Oct 2026 10:15 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 10 Oct 2026 10:15 AM IST
सार

Viral Video: जम्मू की 72 वर्षीय विद्या कौर ने साबित कर दिया है कि कोई भी हुनर सीखने के लिए उम्र मायने नहीं रखती। 59 साल की उम्र में ड्राइविंग सीखने का फैसला करने वाली विद्या आज कार और ट्रक चलाती हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहे हैं।
 

विज्ञापन
72 Year Old Vidya Kaur Drives Cars and Trucks Winning Hearts Online Video goes Viral
 कार से ट्रक तक चलाने में माहिर हैं विद्या - फोटो : इंस्टाग्राम @indiaculturalhub

विस्तार

सीखने की कोई उम्र नहीं होती। अगर मन में कुछ करने की ठान ली जाए तो उम्र भी रास्ता नहीं रोक सकती। जम्मू की 72 वर्षीय विद्या कौर इसकी मिसाल हैं। जिस उम्र में कई लोग गाड़ी चलाने से भी कतराते हैं, उस उम्र में विद्या आराम से कार और ट्रक चलाती हैं। उनका ड्राइविंग करने का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यही वजह है कि उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। विद्या की कहानी उन लोगों के लिए भी खास है, जो उम्र बढ़ने के साथ अपने शौक पूरे करने का ख्याल छोड़ देते हैं। उन्होंने न सिर्फ अपना पुराना सपना पूरा किया, बल्कि अपने हुनर से लोगों को हैरान भी कर दिया है।

विज्ञापन


शादी के बाद घर और नौकरी में बीता समय
विद्या कौर की शादी महज 19 साल की उम्र में हो गई थी। इसके बाद उनकी जिंदगी घर-परिवार की जिम्मेदारियों और नौकरी में बीतने लगी। वह टीचर रहीं और आगे चलकर प्रिंसिपल भी बनीं। हालांकि, उनके मन में गाड़ी चलाना सीखने की इच्छा हमेशा बनी रही। आखिरकार करीब 40 साल बाद उन्होंने अपने इस शौक को पूरा करने का फैसला किया।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by India Cultural Hub (@indiaculturalhub)

विज्ञापन
विज्ञापन



ड्राइविंग स्कूल ने किया मना, फिर भी नहीं मानी हार
59 साल की उम्र में विद्या ड्राइविंग सीखने के लिए स्कूल पहुंचीं। लेकिन वहां उन्हें निराशा हाथ लगी। उन्हें कहा गया कि इस उम्र में शहर की व्यस्त सड़कों पर गाड़ी चलाना उनके लिए मुश्किल होगा। हालांकि, विद्या ने इस बात को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। कुछ दिन बाद उन्होंने कार खरीद ली। फिर अपने पड़ोसी से गाड़ी चलाना सिखाने की बात की। पड़ोसी इसके लिए तैयार हो गए और विद्या ने प्रैक्टिस शुरू कर दी। बताया जाता है कि करीब एक महीने की लगातार मेहनत के बाद उन्होंने कार चलाना सीख लिया।


 कार से ट्रक तक चलाने में माहिर हैं विद्या
विद्या रोज गियर, ब्रेक, क्लच और स्टीयरिंग की प्रैक्टिस करती थीं। धीरे-धीरे उनका आत्मविश्वास बढ़ता गया। आज वह जम्मू की सड़कों पर कार के साथ ट्रक भी चलाती हैं। इतना ही नहीं, वह पैरलल पार्किंग भी आसानी से कर लेती हैं। उनके वायरल वीडियो में लोग उन्हें गाड़ी चलाते हुए देखते हैं और उनका हौसला बढ़ाते हैं। गाड़ी चलाते समय पल्लू ठीक करने का उनका अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर मिल रहा खूब प्यार
विद्या कौर के वीडियो देखने वाले लोग उनकी हिम्मत और आत्मविश्वास की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें 'बैडी दादी' कहा, तो दूसरे ने 'गो गर्ल' कहकर उनका हौसला बढ़ाया। विद्या की कहानी बताती है कि कोई काम सीखने के लिए सिर्फ सही समय का इंतजार करना जरूरी नहीं है। कई बार खुद पर भरोसा करके शुरुआत करना ही सबसे बड़ा कदम होता है।

आंगनबाड़ी के बच्चों को देखना था सिनेमा हॉल, टीचर ने क्लास में ही बना दिया, पॉपकॉर्न और टिकट काउंटर रहा खास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed