फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   3d printed third thumb to exceed human capabilities watch viral video

Viral News: एक हाथ से छिल पाएंगे केला, सूई में पिरो सकेंगे धागा, यह नई तकनीक बदल देगी इंसान का जीवन

Sun, 10 Sep 2023 03:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Sep 2023 03:15 PM IST
सार

अतिरिक्त अगूंठा कई लोगों के काम को आसान कर सकता है। इसके डेमो वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है। विशेषज्ञ को इसको बनाने के पीछे की वजह यह है कि अगर किसी की कोई अंगुली कट गई, तो इस तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
3d printed third thumb to exceed human capabilities watch viral video
Trending News - फोटो : Instagram/metaculture

विस्तार

Viral News: वर्तमान समय में विज्ञान और तकनीक दोनों ने काफी तरक्की कर ली है। तकनीक ने इंसान के जीवन को आसान कर दिया है। इसकी मदद से कठिन से कठिन काम को आसानी से किया जा सकता है। तकनीक की मदद से नए-नए आविष्कार किए जाते हैं, लेकिन कभी-कभी हैरान करने वाले आविष्कार होते हैं, जिनका इंसान के जीवन पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। 

विज्ञापन


अब इन दिनों एक ऐसे ही आविष्कार का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में 3D प्रिंटेड अंगूठे को दिखाया गया है। अतिरिक्त अंगूठे की वजह से इंसान के कई काम आसान हो सकते हैं। एक विशेषज्ञ ने इसको इसलिए बनाया है कि अगर किसी की एक अंगुली कट जाए या किसी वजह से बेकार हो जए, तो इस तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
विज्ञापन


अतिरिक्त अगूंठा कई लोगों के काम को आसान कर सकता है। इसके डेमो वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है। विशेषज्ञ ने इसको बनाने के पीछे की वजह यह बताई है कि अगर किसी की कोई अंगुली कट गई, तो इस तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर सभी अंगुलियां है तो भी इंसान इस अतिरिक्त अंगुली को जोड़कर अपने जीवन को बदल सकता है। इसको लगाने के बाद कई काम आसान हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए किसने बनाया

अमेरिकन एसोसिएशन फॉर एडवांसमेंट ऑफ साइंस (AAAS) ने तीन मार्च 2023 को इस तकनीक के बारे में जिक्र किया था। ऐसे बॉडी ऑर्गन का निर्माण किया जाए जिन्हें दिमाग से कंट्रोल किया जाता है। अभी तक बायोनिक बाजू का निर्माण किया गया था, जो इंसान के दिमाग से कंट्रोल किये जा सकते थे। इसके अलावा थ्री डी के माध्यम से स्पाइनल इंजरी का भी इलाज खोजा गया था, लेकिन बनाए गए इस अंगूठे ने सभी को फेल कर दिया है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by M E T A C U L T U R E (@metaculture)



अंगूठा पहनने के बाद इंसान के जीवन में बदलाव आ जाएगा। Dani Clode ने इस अंगूठे का काफी पहले ही निर्माण कर दिया था। अब यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर इस अंगूठे को जल्द से जल्द लोगों के इस्तेमाल करने के लिए लाॅन्च करने की तैयारी है। इस अंगूठे को लगाने से इंसान के कई काम आसान हो जाएंगे। एक ही हाथ से सुई में धागा डालना, केले छिलने जैसे काम किए जा सकते हैं। इसके वीडियो ने लोगों को काफी हैरान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed