अधिक वजन के कारण लड़कों ने नकारा, आखिरकार महिला को मिल ही गया 'सच्चा प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार करना और रिश्ते को बरकरार रखने के लिए बहुत कुछ करना पड़ता है। लेकिन कभी-कभी हालात ऐसे हो जाते हैं कि लोग पार्टनर के डिमांड को पूरा नहीं कर पाते हैं, जिसके वजह से रिश्ते में दरार पड़ने लगती है। कुछ ऐसा ही हुआ कनाडा के ओंटारियो में रहने वाली 23 वर्षीय ब्रिटनी जैक्स के साथ। ब्रिटनी जैक्स के अधिक वजन के कारण उनका रिश्ता खत्म हो गया।
दरअसल, ब्रिटनी जैक्स का वजन कुछ समय पहले करीब 117 किलो था। ऐसे में उनके पार्टनर ने ब्रिटनी को कहा कि वो डाइटिंग करे नहीं, तो वो इस रिश्ते से दूरी बना लेंगे। हालात ऐसे हो गए कि ब्रिटनी ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया। पार्टनर के द्वारा वजन कम करने का दबाव डालने के वजह से ब्रिटनी में आत्मविश्वास की कमी आ गई थी। इसी बीच फेसबुक के माध्यम से ब्रिटनी जैक्स की मुलाकात मैट मॉन्टगोमरी से हुई। मैट पेशे से ट्रेनर हैं।
ब्रिटनी और मैट अब एक-दूसरे से प्यार करते हैं। इन कपल का कहना है कि हमें पहली नजर में ही प्यार हो गया था। हालांकि, मैट मॉन्टगोमरी का वजन ब्रिटनी जैक्स के वजन के मुताबिक आधा है और इसको लेकर वो एक-दूसरे पर तंज भी कसते हैं।
ब्रिटनी जैक्स कहती हैं कि मैट के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले मैं थोड़ा संकोच कर रही थी। क्योंकि मेरा पहला रिलेशनशिप मेरे अधिक वजन के कारण ही खत्म हो गया था। इसने मेरे आत्मविश्वास को प्रभावित कर दिया था। इतना ही नहीं मैं अपने वजन को भी कम करने की कोशिश कर रही थी। लेकिन मुझे ये एहसास हुआ कि अगर मैंने अपने शरीर के शेप को बदल लिया, तो मुझे खुद से ही प्यार नहीं करूंगी।
ब्रिटनी जैक्स ने ये तय कर लिया कि किसी और के लिए मुझे अपने शरीर के आकार को नहीं बदलना है। हालांकि, मैट मॉन्टगोमरी और ब्रिटनी जैक्स अब रिलेशनशिप में हैं और खुशी से अपनी जिंदगी जी रहे हैं।