फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   105 year old grandmother shows agility like a mermaid in water surprises everyone by swimming Video Viral

Viral Video: 105 साल की दादी पानी में दिखाती हैं जलपरी जैसी फुर्ती, तैराकी में मात देकर सबको कर देती हैं हैरान

Thu, 14 Aug 2025 10:11 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 14 Aug 2025 10:11 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में साफ दिखाई देता है कि महिला एक बड़े से तालाब के किनारे साड़ी पहनकर बैठी हुई हैं। कुछ देर बाद वह पानी में उतरती हैं और धीरे-धीरे बीच तालाब की ओर तैरने लगती हैं। उनकी तैराकी इतनी सधी हुई है कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं।

विज्ञापन
105 year old grandmother shows agility like a mermaid in water surprises everyone by swimming Video Viral
105 साल की उम्र में जलपरी की तरह तैरती हैं दादी - फोटो : इंस्टाग्राम @livebokaro

विस्तार

सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो सामने आते हैं। इनमें से कुछ तो ऐसे होते हैं कि देखने वालों को हैरानी हो जाती है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला पानी में तैरते हुए नजर आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि इस महिला की उम्र 105 साल है, लेकिन उनकी एनर्जी और तैरने का अंदाज देखकर लोग दंग रह गए हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि महिला एक बड़े से तालाब के किनारे साड़ी पहनकर बैठी हुई हैं। कुछ देर बाद वह पानी में उतरती हैं और धीरे-धीरे बीच तालाब की ओर तैरने लगती हैं। उनकी तैराकी इतनी सधी हुई है कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं। उनका अंदाज बिल्कुल वैसा है, जैसे कोई प्रोफेशनल स्विमर पानी में तैरता हो। हैरानी की बात तो यह है कि वह सिर्फ तैरती ही नहीं, बल्कि तालाब के बीच में जाकर डुबकी भी लगाती हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Live Bokaro (@livebokaro)

विज्ञापन
विज्ञापन



जलपरी की तरह तैरती दिखी दादी
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, ज्यादातर लोग कई बीमारियों से घिरने लगते हैं। इस वजह से शरीर कमजोर हो जाता है और ऐसे काम करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन इस बुजुर्ग महिला के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं है। उन्होंने अपनी फिटनेस का राज भी बताया है। उनका कहना है कि वह नॉनवेज खाना बिल्कुल पसंद नहीं करतीं। इसके बजाय वह रोजाना सत्तू पीती हैं। उनका मानना है कि यही उनकी ताकत और फिटनेस का सबसे बड़ा कारण है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अब तक इसे 87 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 2 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। इसके अलावा सैकड़ों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “हमें इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। हम तो 30 की उम्र में ही कमर दर्द की शिकायत करने लगते हैं।” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “उम्र सिर्फ एक नंबर है, असली मायने फिटनेस के हैं।” वहीं एक तीसरे व्यक्ति ने मजाक में लिखा, “तैराकी तो शानदार है, लेकिन उम्र मुझे 80 साल के आसपास लग रही है, 105 साल नहीं।” इस वीडियो ने सिर्फ लोगों का मनोरंजन ही नहीं किया, बल्कि यह एक बड़ा संदेश भी दे गया। यह दिखाता है कि अगर इंसान सही खानपान और आदतों को अपनाए तो उम्र सिर्फ कागज पर बढ़ती है, शरीर पर नहीं। फिटनेस और जज्बा इंसान को हर उम्र में युवा बनाए रखता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed