{"_id":"5c14287dbdec2256e734319d","slug":"youth-of-bettiah-bihar-murdered-in-saudi-arabia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के युवक की सऊदी अरब में हत्या, परिजनों ने की शव भारत लाए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के युवक की सऊदी अरब में हत्या, परिजनों ने की शव भारत लाए जाने की मांग
Sat, 15 Dec 2018 03:32 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 15 Dec 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
बेतिया के एक युवक की सऊदी अरब में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक का नाम इंतजार मियां है जो बेतिया के बानुछापर मोहल्ले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह सऊदी अरब के अल्फाज कंपनी में ड्राइवर का काम करता था। सूचना के बाद भी अभी तक पीड़ित परिजनों से किसी जनप्रतिनिधि या अधिकारी ने संपर्क नहीं किया है।
विज्ञापन
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को अज्ञात अपराधियों ने इंतजार मियां की सऊदी अरब में ही गोली मारकर हत्या कर दी। इस बात की सूचना उसके साथियों ने बेतिया में रहने वाले उनके परिजनों को फोन पर दी। इसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने भारत सरकार और स्थानीय सांसद से इंतजार मियां का शव भारत लाने की मांग की है ताकि उसका अंतिम संस्कार विधिवत तरीके से किया जा सके।
विज्ञापन
बेतिया के बानुछापर का रहने वाला इंतजार तीन साल पहले नौकरी करने के लिए सऊदी अरब गया था। इसके बाद से ही वह घर नहीं लौटा था। वहीं पर वह अल्फाज कंपनी में ड्राइवर का काम करता था, लेकिन बृहस्पतिवार को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन