फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   youth made objectionable video viral of bride before marriage in Muzaffarpur, groom refused to marry

Muzaffarpur: युवक ने शादी से पहले दुल्हन का अश्लील वीडियो किया वायरल, दूल्हे ने बारात लाने से किया इनकार

Wed, 15 Mar 2023 05:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 15 Mar 2023 05:53 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र में एक युवक ने शादी से पहले दुल्हन का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पंचायत बुलाई गई और दूल्हे को अगले दिन बारात लाने के लिए मनाया गया। पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
youth made objectionable video viral of bride before marriage in Muzaffarpur, groom refused to marry
कुढ़नी थाना, मुजफ्फरपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में शादी से पहले दुल्हन का अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होते ही दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। उसने बारात लाने से इनकार किया। मामला जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र का है। जहां लड़के की इस बात को सुनकर लड़की के पिता को हार्ट अटैक आ गया। लड़के पक्ष की ओर से तय दिन बारात नहीं लाई गई। घटना 10 मार्च की है। इसी दिन बारात आनी थी। इसके बाद लड़की पक्ष ने मामले को लेकर कुढ़नी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लड़की का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसे लेकर लड़के की ओर से शादी से इनकार करने के बाद लड़की के गांव वालों ने पंचायत करके लड़के वालों के साथ बातचीत की। इसके बाद दोनों पक्ष की रजामंदी के बाद अगले दिन दोनों की शादी हो सकी।
विज्ञापन


लड़की की शादी कुढ़नी थाना क्षेत्र के बगल के ही गांव के एक लड़के से तय हुई थी। लड़की के परिवार वालों का कहना है कि शादी से पहले गांव के ही एक युवक ने अपने दो मामा के साथ मिलकर उनकी लड़की की अश्लील वीडियो वायरल किया था। आरोपी ने लड़के पक्ष के कई लोगों को उसमें टैग कर दिया था। इसके बाद दूल्हे के परिवार वालों ने भी 10 तारीख को होने वाली शादी को कैंसिल कर दिया। बारात लेकर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पंचायत बुलाई गई और फिर 11 मार्च को दोनों की शादी कराई गई। शादी के बाद लड़की अपने ससुराल चली गई। लड़की के पिता का इलाज अस्पताल में जारी रहा। स्थिति में सुधार होने की बात कही जा रही है। कुढ़नी पुलिस ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। वायरल वीडियो की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed