फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth dies in road accident in Bhagalpur: Uproar in protest; Bihar Crime News, Road Jam

Bihar : हादसे में पैर कटकर अलग हुआ तो लोग वीडियो बनाते रहे, युवक की मौत के बाद भागलपुर में हंगामा

Tue, 25 Jun 2024 05:23 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 25 Jun 2024 05:23 PM IST
सार

घटना से गुस्साए परिजनों ने सड़क मार्ग को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे।  लोग परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग करते रहे। वह ट्रक चालक पर कार्रवाई और अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन
Youth dies in road accident in Bhagalpur: Uproar in protest; Bihar Crime News, Road Jam
लोगों ने जमकर हंगामा किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर के कहलगांव में थाना से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर ओवरलोड ट्रक ने एक युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक का एक पैर काट कर अलग हो गया है। इसके कारण  बुरी तरह से जख्मी हो गया। इतना ही नहीं हादसे के बाद दर्द से कराहता हुए घायल ने लोगों से लगातार मदद की गुहार लगता रहा लेकिन राहगीर उसका वीडियो बनाते रहे। फिर किसी तरह युवक घायल अवस्था में अपने पैकेट से मोबाइल निकल कर अपने परिजन को फोन किया और घटना की जानकारी दी। इधर, मौके पर पहुंचे परिजन ने पुलिस को दर्जनों बार फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वहीं लोगों ने डायल 112 को कॉल करके पुरी घटना की सूचना दी। आधे घंटे  बाद 112 को टीम घटनास्थल पर पहुंची और उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन अनुमंडल अस्पताल कुव्यवस्था और लापरवाही के कारण उक्त घायल को लावारिस छोड़ दिया गया। इसी बीच घायल युवक वहीं तड़पता रहा। लेकिन, कोई भी डॉक्टर अस्पताल के बाहर नहीं आए। कुछ देर बाद युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद डॉक्टर अस्पताल आए और उसे मृत घोषित कर दिया।  

विज्ञापन


लोगों ने घंटो सड़क जाम रखा
मृतक की पहचान अनादीपुर निवासी दयानंद झा के रूप हुई है। युवक कहलगांव के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गार्ड का नौकरी करके अपना भरण पोषण करता था। इधर, घटना से गुस्साए परिजनों ने सड़क मार्ग को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। घटनास्थल पर पहुंचे थाना अध्यक्ष, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत कई अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। लोग परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग करते रहे। वह ट्रक चालक पर कार्रवाई और अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग करते रहे। हालांकि इस बात पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तैयार हुए और काफी मशक्कत के बाद जाम को हटाया गया। इसके बाद पुलिस ने कई ओवरलोड ट्रक और हाइवा को जब्त किया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजने की तैयारी हो रही है। 
विज्ञापन


ओवरलोड गाड़ियों से अवैध वसूली
वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस पदाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि इस सड़क पर सुबह पांच बजे से रात को नौ बजे तक बड़ी गाड़ी के परिचालन पर रोक लगाया जाए नहीं तो इस तरह की घटना लगातार होती रहेगी। वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यहां के प्रशासन ओवरलोड बड़ी गाड़ी से अवैध वसूली करके गाड़ी को जाने देते हैं। इस कारण हादसा होता रहता है। लोगों का कहना है कि करीब एक महीना पहले पूर्व कहलगांव थाना अंतर्गत अनादिपुर में एक नाबालिग को ओवरलोड ट्रक ने रौंद दिया था। इससे कारण उस बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। कुछ ही दिन पहले ही विक्रमशिला स्टेशन के पास एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed