फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth died in suspicious condition near Balu Ghat in Rohtas, relatives accused of murder

Bihar News: रोहतास में बालू घाट के पास संदिग्ध स्थिति में हुई युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 27 May 2023 04:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 27 May 2023 04:26 PM IST
सार

मृतक के परिजनों का कहना है कि चंदन कुमार के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। उनका आरोप है कि घाट संचालक के द्वारा ही चंदन की हत्या की गई है। वहीं, चंदन की मौत बालू घाट पर बालू लोडिंग के समय बालू से दबकर होने की बात बताई जा रही है।

विज्ञापन
Youth died in suspicious condition near Balu Ghat in Rohtas, relatives accused of murder
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के बढ़िया बालू घाट के पास एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान डेहरी नगर थाना क्षेत्र के तार बांग्ला मोहल्ला निवासी विश्वकर्मा चौधरी के बेटे चंदन कुमार चौधरी (27) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने बताया कि चंदन कुमार चौधरी बढ़िया बालू घाट पर पोकलेन मशीन के चालक का काम किया करता था। वह बालू घाट पर काम करने के लिए गया था। लेकिन शनिवार की सुबह संदिग्ध स्थिति में जमीन पर पड़ा हुआ देखा गया। उसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में युवक को डेहरी अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि चंदन कुमार के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। उनका आरोप है कि घाट संचालक के द्वारा ही चंदन की हत्या की गई है। वहीं, चंदन की मौत बालू घाट पर बालू लोडिंग के समय बालू से दबकर होने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदन की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने डेहरी-तिलौथू मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों की ओर से घाट संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने और मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई।


घटना की सूचना के बाद डेहरी अंचलाधिकारी अनामिका कुमारी इंद्रपुरी थाना मौके पर पहुंचीं। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया-बुझाया। साथ ही उन्होंने परिजनों को घाट संचालक पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। उसके बाद सड़क जाम हट सका। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed