फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youngest player in ipl 2025 Vaibhav Suryavanshi age vaibhav Suryavanshi place bihar news

Vaibhav Suryavanshi : आईपीएल के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के गांव, परिवार को जानें

Sun, 20 Apr 2025 06:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / समस्तीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 20 Apr 2025 06:02 PM IST
सार

IPL : पहले बॉल पर छक्का लगते ही पूरे बिहार झूम उठा। बॉल सीधे बाउंड्री के पार कर गई। यह अप्रत्याशित नजारा था उनसब क्रिकेट प्रेमियों के लिए जो मैच देख रहे थे। आज उनके गांव में जश्न मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Youngest player in ipl 2025 Vaibhav Suryavanshi age vaibhav Suryavanshi place bihar news
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

14 साल और 23 दिन की उम्र में आईपीएल में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए सुपर जाएंट्स के साथ पारी की शुरुआत करते हुए पहले ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। वैभव की एंट्री के साथी उनके गांव समस्तीपुर जिले के ताजपुर स्थित जश्न का माहौल हो गया चक्की के गंज इलाके में सुनाई पड़ने लगी चहुओर पटाखा छूटने लगा। हालांकि वैभव सूर्यवंशी के घर पर उनके पिता संजीव सूर्यवंशी और मन नहीं है दोनों देवघर गए हुए हैं। घर पर सिर्फ उनके चाचा राजीव है। वैभव सूर्यवंशी के पड़ोसी संजय नायक बताते हैं कि वैभव सूर्यवंशी बचपन से ही क्रिकेट के जुनून से भरपूर था पिछले वर्ष आईपीएल के लिए इसकी बोली लगी थी उसे समय भी गांव में जश्न मनाया गया था अब वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से निकल रहे चौके छक्के ने गांव वालों का सीना चौड़ा कर दिया है। पहले मैच में उन्होंने 20 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही वह आईपीएल में सिक्सर लगाने वाले सबसे कम उम्र के भी खिलाड़ी बने। 

विज्ञापन


यह खबर भगी पढ़ें -Bihar: मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे बक्सर, कहा- पीएम मोदी और सीएम नीतीश की जोड़ी केवल कुर्सी के लिए है
विज्ञापन


6 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया 
वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने बतलाया कि वैभव सूर्यवंशी बचपन से ही क्रिकेट का शौकीन था उसने 6 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू किया उसकी लगन को देखते हुए शहर के पटेल मैदान में इस क्रिकेट का गुरु सीखने के लिए बृजेश झा के पास भेजा गया। बात के दिनों में इसे लेकर वह पटना जाया करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

Youngest player in ipl 2025 Vaibhav Suryavanshi age vaibhav Suryavanshi place bihar news
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

गूगल के सीईओ ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की 
वैभव सूर्यवंशी के बेहतर प्रदर्शन को देखकर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी वैभव की काफी तारीफ की है। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने अपने एक हैंडल पर लिखा है कि आठवीं क्लास के बच्चे को आईपीएल में खेलते देखने उन्होंने कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने क्या शानदार डेब्यू किया है। 

यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: अंधविश्वास से परेशान होकर महिला ने की खुदकुशी, देवर ने कहा- भाभी पर भूत-प्रेत का साया था

आज वैभव सूर्यवंशी के गांव में मन रहा है जश्न 
वैभव सूर्यवंशी के गांव में आज ग्रामीण जश्न मना रहे हैं। लड़के लोग पटाखे फोड़ रहे हैं। पूरे गांव में जश्न का माहौल है। इस संबंध में ग्रामीण बताते हैं कि वैभव सूर्यवंशी की वजह से आज हमारे गांव की हर जगह पहचान बन रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी ने आज इतिहास रचा है और हमलोग चाहते हैं कि इसी तरह से वैभव सूर्यवंशी का वैभव अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छाये।
 

Youngest player in ipl 2025 Vaibhav Suryavanshi age vaibhav Suryavanshi place bihar news
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सम्मानित होते वैभव सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

पिछले वर्ष आईपीएल के लिए राजस्थान रॉयल ने 1.10 करोड़ में लगाई थी बोली 
समस्तीपुर जिले के ताजपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी को गत वर्ष राजस्थान रॉयल ने 1.10 करोड रुपए में बोली लगाकर इनको खरीदा था। इनकी बेस प्राइस 30 लाख  रुपए रखी गई थी।  उस समय उनकी उम्र 13 साल 242 दिन था। वैभव सूर्यवंशी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए अंदर-19 मैच में भारत की ओर से टेस्ट सीरीज खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 58 गेंद में शतक जड़ा था। वैभव सूर्यवंशी मात्र 14 साल और 284 दिनों की उम्र में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी भी खेल चुके है। रणजी ट्रॉफी में भी उनके अच्छे रिकॉर्ड्स हैं। वैभव सूर्यवंशी को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें सम्मानित भी किया था। 

यह खबर भी पढ़ें -Bihar Police: आरा-भभुआ के सिपाहियों की दोस्ती में मोबाइल कॉल बना 'जहर'; साथी ने सिपाही को क्यों मारा?

कोरोना काल में घर पर प्रैक्टिस के लिए बनाया नेट 
कोरोना काल में जब चारों तरफ लॉकडाउन लगा हुआ था तब उस समय घर से बाहर न न इक्लने की स्थिति में वैभव सूर्यवंशी ने प्रैक्टिस के लिए घर के दरवाजे पर ही नेट लगवा दिया था। वह पूरे कोरोना काल में गांव के मित्रों के साथ प्रैक्टिस किये। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed