{"_id":"651fb522b72e0326d70cef08","slug":"young-man-murdered-by-slitting-throat-while-he-was-sleeping-in-jamui-father-accused-daughter-in-law-of-murder-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सोए अवस्था में युवक की गला रेतकर ली जान; पिता ने बहू पर अवैध संबंध को लेकर हत्या करवाने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सोए अवस्था में युवक की गला रेतकर ली जान; पिता ने बहू पर अवैध संबंध को लेकर हत्या करवाने का लगाया आरोप
Fri, 06 Oct 2023 12:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:50 PM IST
सार
Bihar News: जमुई से पत्नी और बच्चे के साथ सोए एक युवक का गला रेतकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मृतक के पिता ने अपनी बहू पर ही अवैध संबंधों को लेकर हत्या करवाने की आशंका जताई है। वहीं, मृतक की पत्नी ने यह बात कह दी है।
विज्ञापन
मृतक अशोक कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के जमुई के सोनो थाना क्षेत्र के बाराटांड़ गांव में गुरुवार की देर रात सोए अवस्था में 28 साल के एक युवक की गला रेतकर अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या कर देने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान बाराटांड़ गांव निवासी महेंद्र यादव के बेटे अशोक यादव (28) के रूप में हुई है। वहीं, घटना के बाद मृतक के पिता द्वारा घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई। उसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अशोक गुरुवार की रात अपने बेटे सौरव और पत्नी सीमा के साथ घर में सोया हुआ था। तभी अज्ञात अपराधियों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। हालांकि मृतक के पिता महेंद्र यादव ने अपनी बहू और मृतक अशोक यादव की पत्नी सीमा देवी पर अवैध संबंध को लेकर हत्या करवाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
जबकि मृतक की पत्नी सीमा देवी का कहना है कि वह देर रात सोई थी। तभी चार-पांच की संख्या पहुंचे अपराधियों ने उसे पकड़ लिया और उसके मुंह में कपड़ा बांध दिया। फिर उसके पति की गला रेतकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
घटना को लेकर सोनो थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।