{"_id":"643d21e140f03bfba80d2ba9","slug":"young-man-died-due-to-collision-with-an-unknown-vehicle-in-nalanda-his-wife-died-of-illness-six-months-ago-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Road Accident: नालंदा में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, 6 महीने पहले पत्नी की बीमारी से गई थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Road Accident: नालंदा में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, 6 महीने पहले पत्नी की बीमारी से गई थी जान
Mon, 17 Apr 2023 04:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 17 Apr 2023 04:09 PM IST
सार
मृतक के परिजन ने बताया कि बीती शाम अज्ञात वाहन ने घर आते वक्त गिलानी पावर हाउस के पास उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। हमें सोमवार की सुबह पुलिस के जरिए घटना की सूचना मिली।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में नालंदा के सारे थाना क्षेत्र में रविवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मामला बिहार शरीफ-बरबीघा मुख्य मार्ग के गिलानी पावर हाउस के पास का है। सोमवार की सुबह मृतक की पहचान सारे थाना क्षेत्र के अंबा बीघा गांव निवासी कैलाश चौधरी के बेटे मोहन चौधरी (28) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मोहन चौधरी की तीन बेटी और एक बेटा है। छह महीने पहले मोहन चौधरी की पत्नी की मौत बीमारी की वजह से हो चुकी है। इस घटना के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब घर में चार बच्चों के अलावा बुजुर्ग दंपति ही रह गए हैं। मृतक के पिता बच्चों की परवरिश को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
मृतक के परिजन ने बताया कि युवक मजदूरी का काम कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। बीती शाम अज्ञात वाहन ने घर आते वक्त गिलानी पावर हाउस के पास उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। सोमवार की सुबह पुलिस के जरिए घटना की सूचना मिली। उसके बाद हम लोग सदर अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान मोहन चौधरी के रूप में की। शव की पहचान के बाद परिजन शोक में डूब गए। परिवार वालों के चीत्कार से अस्पताल परिसर गमगीन हो गया।
विज्ञापन
सारे थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।