फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Yoga Day: BJP MP Janardan Singh Sigriwal said - The whole world thanks India for yoga, social welfare

Yoga Day : भाजपा सांसद बोले- पूरी दुनिया योग के लिए भारत का आभार देता है, सामाजिक कल्याण में भी इसका योगदान

Fri, 21 Jun 2024 10:30 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 21 Jun 2024 10:30 AM IST
सार

सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस योग दिवस की शुरुआत के बाद पूरी दुनिया योग के लिए भारत का आभार देता है। यह हम लोगों के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन
Yoga Day: BJP MP Janardan Singh Sigriwal said - The whole world thanks India for yoga, social welfare
जनता के साथ योग करते दिखे भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए यह गर्व की बात है, कि योग प्राचीन काल से लोगों के स्वस्थ रहने में सबसे अधिक प्रभावित दवा के रूप में कारगर साबित हुआ है, जिसे लोग भूलते जा रहे थे। लेकिन, भारत का यह संदेश पूरी दुनिया मानने लगी है। उक्त बातें 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सारण जिले के जलालपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरपुर शिवालय परिसर में महाराजगंज के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल योग शिविर में हिस्सा लेने के दौरान कही।

विज्ञापन


योग शिविर पिछले 10 वर्षों से नियमित लगाया जा रहा
सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस योग दिवस की शुरुआत के बाद पूरी दुनिया योग के लिए भारत का आभार देता है। यह हम लोगों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि करे योग रहे निरोग के फार्मूले से राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोगों को फायदा होगा। इसी के लिए यह योग शिविर पिछले 10 वर्षों से नियमित लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्रों पर योग दिवस समारोह को मनाया जाए
स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्रालय द्वारा देश के सभी स्वास्थ्य संस्थानों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है कि अपने अपने स्तर से स्वास्थ्य केंद्रों पर योग दिवस समारोह को मनाया जाए। इस बार का थीम "स्वयं और समाज के लिए योग" इस बात पर प्रकाश डालती है कि कैसे योग न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को बढ़ाता है बल्कि सामाजिक कल्याण में भी योगदान देता है। यह व्यक्तिगत और सामूहिक स्वास्थ्य के परस्पर संबंध को रेखांकित करता है, योग को व्यक्तिगत विकास और सामाजिक बेहतरी के साधन के रूप में बढ़ावा देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed