फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Yoga Day: 12 year old Rudra is giving the message of staying healthy to the world by doing more than 150 yoga

Yoga Day: 12 साल के रुद्र 150 से अधिक योगासन कर दुनिया को दे रहे निरोग रहने का संदेश, कई मेडल भी जीत चुके हैं

Fri, 21 Jun 2024 10:05 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 21 Jun 2024 10:05 AM IST
सार

योग और स्केटिंग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर राष्ट्रीय स्तर के कई मेडल जीत चुका है। आठ वर्ष के आयुवर्ग की प्रतियोगिता में रुद्र राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्णपदक जीत चुका है। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रुद्र योगा के जरिए विश्व को स्वस्थ रहने का संदेश दिया है।

विज्ञापन
Yoga Day: 12 year old Rudra is giving the message of staying healthy to the world by doing more than 150 yoga
योगाभ्यास करते रुद्र प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया में वैसे तो योगगुरु के रूप में विश्व भर में कई नाम चर्चित हैं। लेकिन, जिस उम्र में कोई बच्चा अपनी मां के आंचल से दूर नहीं रचना चाहता है। उस उम्र में गया का यह रुद्र योगासन में महारथ हासिल कर राष्ट्रीय स्तर का मेडल प्राप्त कर चुका है। रुद्र की उम्र महज अभी 12 साल ही हुए हैं। लेकिन, आठ साल के ही उम्र में योग के कई आसन कर योगासन की दुनियां में अपना झंडा बुलंदियों पर फहरा रहा है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल बुद्ध की पावन धरा बोधगया के 12 वर्षीय के रुद्र का योग देख हर कोई हो अचंभित है। इस उम्र में रुद्र 150 से अधिक योगासन कर लेता है। इसके बदन में मानों हड्डी ही नहीं है। योग के जरिए अपने शरीर को रबर की तरह मोड़ लेता है। योगा में अबतक कई उपलब्धियों को अपने नाम कर चुका है। 

विज्ञापन


अपने शरीर को रबर की तरह बना लिया
गया जिले के बोधगया का रहने वाला रुद्र प्रताप सिंह की उम्र महज 12 साल होगी। इतनी कम  उम्र में ही 150 से अधिक योगासन में महारथ हासिल कर चुका है। वैसे तो कई आसन हैं योगा में। मकरासन, धनुरासन, भुजंगासन, विपरीत नौकासन, मयूरासन, सूर्य नमस्कार आदि योगासन में महारथ हासिल कर चुका है। रुद्र के पिता राकेश सिंह प्राइवेट स्कूल के शिक्षक हैं। यह बताते हैं कि रुद्र को योग का प्रशिक्षण किसी और ने नहीं बल्कि उन्होंने ने ही दी है। कहा कि रुद्र सोशल मिडिया से भी योगा सीखा है। आज 150 से भी अधिक योगासन आसानी से कर लेता है। योग के दौरान वह अपने शरीर को रबर की तरह जैसा चाहे वैसा वह आकृति बना लेता है। 
विज्ञापन


कई गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल कर चुका है रुद्र
योग और स्केटिंग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर राष्ट्रीय स्तर के कई मेडल जीत चुका है। आठ वर्ष के आयुवर्ग की प्रतियोगिता में रुद्र राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्णपदक जीत चुका है। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21जून) पर रुद्र योगा के जरिए विश्व को स्वस्थ रहने का संदेश दिया है। रुद्र का कहना है कि सभी लोगों को योगाभ्यास करना चाहिए। योग करने से हम स्वस्थ रहेंगे तभी समाज, अपना देश और अखिल विश्व स्वस्थ रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्र गया में नन्हा योग गुरु के नाम से काफी मशहूर है
रुद्र का सपना है कि वह ओलंपिक में मेडल जीतने का। ऐसा कर रुद्र देश दुनियां को बता सके कि योगा के जरिए हम कैसे स्वस्थ रह सकते हैं और देश दुनियां के लोगों को योगाभ्यास के लिए प्रेरित कर सकें। इसलिए वह इसी सपने को पूरा करने के नित्य नियमित रूप से योगाभ्यास और स्केटिंग कर रहा है। छोटी की उम्र में हीं रुद्र योग और स्केटिंग में कई उपलब्धियां हासिल कर चुका है। रुद्र गया में नन्हा योग गुरु के नाम से काफी मशहूर है।इन्हे गया का बाबा रामदेव कहा जाता है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed