फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Women start driving autos in Patna

अब यहां महिलाएं भी चलाएंगी ऑटो रिक्शा

Mon, 19 Aug 2013 06:11 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 19 Aug 2013 06:11 PM IST
विज्ञापन
Women start driving autos in Patna

पटना की सड़कों पर युवतियां ऑटो रिक्शा चलाती दिखें तो हैरत में पड़ने की

विज्ञापन
जरूरत नहीं है। रविवार को पटना जंक्शन से महिलाओं ने ऑटो रिक्शा चलाना शुरू किया है।

पटना जंक्शन के पास से चलने वाले ऑटो प्री-पेड सेवा की तरफ से इसका संचालन किया जा रहा है। पहले चरण में 14 युवतियां अपने ऑटो के साथ यहां कॉन्ट्रैक्ट साइन करा चुकी हैं।

प्री-पेड सेवा द्वारा जिस स्थान के लिए ऑटो बुक किया जाएगा, महिला चालक यात्रियों को वहां पहुंचाएंगी। यह पहला मौका है जब पटना की सड़कों पर युवतियों के चलाने जैसा साहसी कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


समाज के हर तबके ने इस कदम की सराहना की है। लोगों का मानना है कि महिलाएं हर काम में आगे बढ़ रही हैं। ऐसे में युवतियों के इस कदम से जिंदगी से निराश हो चुकी महिलाओं को संबल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो संघ की पहल पर पहले युवतियों का चयन किया गया, फिर उन्हें ऑटो चलाने की ट्रेनिंग दी गई। यात्री के रूप में कभी कोई मनचला मिल जाए तो उसे सबक सिखाने के लिए युवतियों को मार्शल आर्ट की विशेष ट्रेनिंग भी दी गई है।

मार्शल ट्रेनर नेहा ने इन्हें ट्रेंड किया है। तीन महीने की कड़ी मेहनत के बाद सभी युवतियां ऑटो चलाने सड़क पर उतरी हैं। युवतियां ऑटो चलाने की नई जिम्मेदारी से बेहद खुश हैं।


आनंदपुर की रहने वाली पिंकी कुमारी ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। पति काम करते हैं। ऑटो चलाकर वह अपने पति को सहयोग करना चाहती है। ऑटो चलाने के निर्णय में घरवालों का पूरा साथ मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed