फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Women's ACT Hockey: Final match between India and China today; Japan, Malaysia Match; Nalanda, Rajgir, Bihar

Women's ACT Hockey: भारत की शेरनियों ने चीन को हराया, 1-0 से जीता फाइनल; दीपिका ने टीम इंडिया के दागा एक गोल

Wed, 20 Nov 2024 06:41 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा (राजगीर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा (राजगीर) Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 20 Nov 2024 06:41 PM IST
सार

Indian Hockey Match Today : फाइनल में भारत-चीन के बीच कड़ी टक्कर हुई। भारत ने 1-0 से मैच अपने नाम कर लिया। राजगीर खेल परिसर में मौजूद दर्शक खुशी से झूम उठे। पूरा देश आज भारत की बेटियों की इस जीत का जश्न मना रहा है।

विज्ञापन
Women's ACT Hockey: Final match between India and China today; Japan, Malaysia Match; Nalanda, Rajgir, Bihar
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : PTI

विस्तार

एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉपी के फाइनल मैच में भारत की शेरनियों ने विश्व की छह नंबर की टीम चीन को हरा दिया है। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई। भारत ने 1-0 से मैच अपने नाम कर दिया। इसके बाद स्टेडियम में दर्शक खुशी से झूम उठे। पूरा देश आज भारत की बेटियों की इस जीत का जश्न मना रहा है।  इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर के राज्य खेल अकादमी में आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत की जीत पर बधाई एवं शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बिहार में पहली बार आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत ने फाइनल मुकाबले में चीन पर 1-0 से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है, जो पूरे देश के लिये गौरव की बात है। इस चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूरी एकजुटता और अनुशासन के साथ खेलते हुये इस चैंपियनशिप में भाग ले रही सभी टीमों- मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन और थाईलैंड को पराजित किया है।

विज्ञापन


भारत और चीन के बीच कांटे की टक्कर हुई
फाइनल में भारत और चीन के बीच कांटे की टक्कर हुई। पहले दो क्वार्टर में दोनों टीमों ने एक दूसरे के गोलपोस्ट पर कई हमले किये। हालांकि, कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो पायी। हाफ टाईम तक दोनों टीमें 0-0 के स्कोर पर थी। तीसरा क्वार्टर शुरू होने के 30 सेकंड के अंदर ही भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला। दीपिका ने फौरन इसे गोल में बदल लिया। भारतीय टीम ने एक गोल बढ़त बना ली। चौथे क्वार्टर में चीनी खिलाड़ियों की गलती से भारत को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला। दीपिका के शॉट को चीनी गोलकीपर ने रोककर दर्शकों को थोड़ा मायूस जरूर किया। इसके बाद चीनी खिलाड़ियों ने आक्रामक रूख अपनाया। लेकिन, भारतीय शेरनियों के सामने चीन की एक न चली। इसके बाद भारत ने अपना फाइनल मैच अपने नाम कर लिया। दीपिका ने टीम इंडिया के लिए एकमात्र गोल दागा। इस तरह दीपिका का व्यक्तिगत गोल बढ़कर 11 हुआ और टीम इंडिया का गोल बढ़कर 29 हो गया। वहीं टीम इंडिया ने 2016 के इतिहास को फिर से दोहरा दिया। 
विज्ञापन


जापान ने मलयेशिया को 4-1 से मात दी
बता दें कि पूरे मैच के दौरान राजगीर खेल परिसर दर्शकों से भरा रहा। इससे पहले तीसरे नंबर के लिए जापान ने मलयेशिया को 4-1 से मात दी। और, एशियन चैंपियनस ट्रॉफी में तीसरे पायदान पर जगह बना ली है। फाइनल से पहले चीन को क्वालीफाइंग मैच में भारत ने 3-0 से हराया था। अब तक भारतीय टीम मलेशिया को 4-0 से कोरिया को 3-2 से थाईलैंड को 13-0 से एवं जापान को 3-0 और 2-0 से मात दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री और उपमुख्यमंत्री रहे मौजूद
केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की मौजूदगी में आयोजित होने वाले समापन समारोह में विजेता टीम को सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति समापन समारोह में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed