फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Woman's body found in suspicious condition in Motihari from her room, in-laws absconding; dowry death

Bihar News: संदिग्ध स्थिति में महिला का शव उसके कमरे से मिला, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार; दहेज हत्या का आरोप

Sun, 25 Jun 2023 07:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 25 Jun 2023 07:09 PM IST
सार

मृतका के भाई चंदन ने बताया कि जब बहन विभा देवी की शादी की थी, उस वक्त साइकिल का समय था। इसलिए बहनोई को साइकिल दहेज में दी थी। दूसरी बहन की शादी में बहनोई को बाइक दी। तब से बड़ा बहनोई लालू महतो भी कहने लगा कि हमें भी बाइक चाहिए। उसके बाद से बहन के साथ मारपीट करने लगा। और देखिए उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Woman's body found in suspicious condition in Motihari from her room, in-laws absconding; dowry death
मृतका विभा देवी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के मोतिहारी में संदिग्ध स्थिति में एक महिला का शव उसके कमरे से बरामद हुआ है। महिला की मौत के बाद मृतका के ससुराल वाले बच्चे को लेकर फरार हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। घटना पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सिसवा कान्ही गांव की है।

विज्ञापन


आठ साल सब ठीक रहा, अचानक मारपीट करने लगा
मृतका के भाई चंदन कुमार ने बताया कि मेरी बहन विभा देवी (29) की शादी आठ साल पहले लालू महतो से हुई थी। शादी के बाद तीन बच्चे हुए दो लड़का और एक लड़की। सब कुछ ठीक चल रहा था। इधर, लालू महतो आचनक बहन के साथ मारपीट करने लगा। इसको लेकर दो दिन पहले पंचायत भी हुई, जिसमें लालू महतो नहीं आया। पंच के कहने पर बहन को उसके ससुराल जाने दिया। चंदन ने बताया कि आज बहन के ससुर ने फोन कर बोला कि घर आइए। जब वहां गया तो सभी घर छोड़ कर फरार हैं। घर में गया तो देखा कि बहन को बिछावन पर सुलाया हुआ था। उसकी गर्दन पर दाग मिले। इसके बाद मामले की सूचना पहाड़पुर पुलिस को दी।
विज्ञापन


दूसरी बहन की शादी में बाइक दी तो हमें भी दो
चंदन ने बताया कि जब बहन विभा देवी की शादी की थी, उस वक्त साइकिल का समय था। इसलिए बहनोई को साइकिल दहेज में दी थी। दूसरी बहन की शादी में बहनोई को बाइक दी। तब से बड़ा बहनोई लालू महतो भी कहने लगा कि हमें भी बाइक चाहिए। उसके बाद से बहन के साथ मारपीट करने लगा। और देखिए उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़पुर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस भेज शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजन की तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है। मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed