{"_id":"641081a3d13c75025a05a6cd","slug":"woman-of-up-gives-birth-to-a-child-in-a-moving-train-in-kishanganj-people-are-praising-railway-personnel-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kishanganj: चलती ट्रेन में रेलवे कर्मियों की मदद से यूपी की महिला ने बच्चे को दिया जन्म, लोग कर रहे तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kishanganj: चलती ट्रेन में रेलवे कर्मियों की मदद से यूपी की महिला ने बच्चे को दिया जन्म, लोग कर रहे तारीफ
Tue, 14 Mar 2023 07:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 14 Mar 2023 07:46 PM IST
सार
किशनगंज में कामख्या एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही उत्तर प्रदेश की एक गर्भवती महिला ने रेलवे कर्मियों की मदद से एक बच्ची को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मामला सामने आने के बाद लोग रेलवे कर्मियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
महिला और नवजात को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेजा गया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के किशनगंज में कामख्या एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही उत्तर प्रदेश की एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। यह मामला सामने आने के बाद लोग रेलवे कर्मियों की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
कटिहार के पास शुरू हुई प्रसव पीड़ा
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी शुशीला कुमारी (20) अपनी मां के साथ अलीगढ़ से बारपेटा के लिए सफर पर निकली थी। इसी दौरान कटिहार के पास महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। यह देख आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी रेलवे कर्मियों को दी। रेलवे स्टाफ ने आनन-फानन में डॉक्टर को बुलाया। इसके बाद डॉक्टर की मदद से महिला ने ट्रेन में ही एक बेटी को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
लोग रेलवे सेवा की जमकर कर रहे तारीफ
इसके बाद किशनगंज रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी। यहां रेलवे कर्मचारियों ने एंबुलेंस के जरिए महिला और नवजात को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर दोनों की देखभाल कर रहे हैं। वहीं, इस घटना से लोग रेलवे सेवा और रेलवे कर्मियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही महिला के पति और ससुराल वालों को उक्त घटना की सूचना दे दी गई है। वे किशनगंज के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन