{"_id":"5e1023858ebc3e87cb39ce45","slug":"woman-gave-complaint-against-her-in-laws-in-police-station-over-lack-of-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: थाने में महिला की शिकायत, कहा- मेरे ससुराल में नहीं है शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: थाने में महिला की शिकायत, कहा- मेरे ससुराल में नहीं है शौचालय
Sat, 04 Jan 2020 11:02 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के लखीसराय के महिला थाना में शुक्रवार को एक महिला ने आवेदन देकर पुलिस के पास शिकायत की है। अपने आवेदन में महिला ने ससुराल में शौचालय न होने की शिकायत की है। महिला का ससुराल अमहरा पंचायत के नेमदारगंज गांव में है। महिला का नाम ममता देवी है। वहीं उनके पति का नाम विपिन कुमार है।
विज्ञापन
महिला का कहना था कि ससुराल में शौचालय न होने की वजह से उसे खुले में जाना पड़ता है। जिससे घर में कलह होती है और सास से रोजाना झगड़ा होता है। महिला की शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष को थाने में बुलाकर दोनों पक्षों की बात सुनी गई। बाद में वार्ड सदस्य द्वारा पंचायत के मुखिया से बात करने के बाद शौचालय बनाने के आवेदन देने के बाद महिला ससुराल जाने के लिए मानी।
विज्ञापन