{"_id":"656d6060105e74b5810bbd45","slug":"woman-dies-in-tiger-attack-in-bettiah-had-gone-to-forest-to-graze-cattle-dead-body-was-found-vtr-jungle-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : आदमखोर बाघ ने महिला को बनाया शिकार; मवेशी चराने जंगल गई थी, लाश मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : आदमखोर बाघ ने महिला को बनाया शिकार; मवेशी चराने जंगल गई थी, लाश मिली
Mon, 04 Dec 2023 10:45 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 04 Dec 2023 10:45 AM IST
सार
महिला की मौत के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि जंगल में आदमखोर बाघ रहता है। वन विभाग इस मामले को गंभीरता से ले।
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम करवाने अस्पताल पहुंचे परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेतिया में रुह कपा देने वाली घटना सामने आई है। मवेशियों को चराने गई एक महिला पर आदमखोर बाघ ने हमला कर दिया। इसमें हमले में महिला की मौत हो गई है। घटना जिले के गोवर्धना वन क्षेत्र के पिड़ारी एसएसबी कैंप से 100 मीटर उत्तर की है। बाघ के हमले में महिला की मौत के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि जंगल में आदमखोर बाघ रहता है। वन विभाग इस मामले को गंभीरता से ले।
विज्ञापन
जंगल से बरामद किया गया महिला का शव
वन संरक्षक और डॉक्टर नेशामनी ने बताया कि महिला रविवार को मवेशी चराने गई। वापस नहीं लौटी। छानबीन करने पर पता चला कि उसकी मौत हो गई। छानबीन में पता चला कि महिला की मौत बाघ के हमले में हुई है। महिला की लाश रविवार की देर रात 1:00 बजे जंगल से बरामद किया गया है। वरीय अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। मृत महिला की पहचान गोवर्धना थाना क्षेत्र के बखरी गांव निवासी चिल्होरिया देवी के रूप में की गई है।
विज्ञापन
खबर अपडेट हो रही है...