{"_id":"6457a6c969c7c8b7eb01f5c8","slug":"woman-burnt-to-death-in-nalanda-suspicion-of-broke-out-fire-while-cooking-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नालंदा में आग से झुलस कर महिला की मौत, खाना बनाने के दौरान हादसा होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नालंदा में आग से झुलस कर महिला की मौत, खाना बनाने के दौरान हादसा होने की आशंका
Sun, 07 May 2023 06:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 07 May 2023 06:55 PM IST
सार
अस्थावां थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आग लगने की वजह से महिला की झुलस कर मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक महिला के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के नालंदा में खाना बनाने के दौरान रविवार को घर में झुलस कर एक महिला की मौत हो गई। मामला अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत नोआवां गांव का है। मृतका की पहचान शशि भूषण प्रसाद की पत्नी इंदू देवी (52) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
इंदु देवी के पति शशि भूषण प्रसाद ने बताया कि घर में उनकी पत्नी अकेली थी और वह खाना बना रही थी। जब वे दोपहर बाद खेत से काम कर घर लौटे। तब देखा कि घर के अंदर हालात ठीक नहीं हैं और घर में आग लगी है। इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अंदेशा जताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान साड़ी में आग लगने से झुलस कर महिला की मौत हो गई। घटना के वक्त परिवार का कोई भी सदस्य घर में मौजूद नहीं था। इस कारण महिला को बचाया नहीं जा सका। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि बिजली की चिंगारी से घर में आग लग गई, जिससे महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्थावां थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आग लगने की वजह से महिला की झुलस कर मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। अप्राकृतिक मौत का मामला (यूडी केस) दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।