फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Woman attempted suicide in Aurangabad market

Aurangabad: महिला ने सरेबाजार किया आत्महत्या का प्रयास, फोन पर पति से विवाद हुआ तो गुस्से में गटक लिया जहर

Wed, 07 Jun 2023 08:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 07 Jun 2023 08:00 PM IST
सार

औरंगाबाद मुफ्फसिल थाने के एक गांव से बाजार करने शहर आई महिला ने बाजार में ही जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पति से विवाद के कारण महिला ने जहर गटक लिया।
 

विज्ञापन
Woman attempted suicide in Aurangabad market
अस्पताल में भर्ती महिला। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

औरंगाबाद शहर में बुधवार दोपहर बाजार करने आई महिला ने पति से विवाद में जहर खा लिया। मामला औरंगाबाद मुफ्फसिल थाने के एक गांव का है। महिला अपने पति से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। स्थानीय लोग उसे आनन-फानन में औरंगाबाद सदर अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए महिला को मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला का पति से फोन पर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद पत्नी आवेश में आ गई और उसने गुस्से में जहर खा लिया। इसके बाद महिला की हातल बिगड़ती चली गई। वो बाजार में ही बेसुध होकर गिर गई। घटना देख बाजार में हलचल मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने ही महिला को औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए महिला को मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


महिला की देवरानी ने बताया कि जेठानी के पति बाहर रहते हैं। वो एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उनकी जेठानी बुधवार को दोपहर खरीदारी करने औरंगाबाद बाजार आई थी। इसी दौरान उनका फोन पर पति से विवाद हो गया। विवाद के बाद उन्होंने जहर खा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed