फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   when police dimand living affidavit to man

बेटे का शव लेने को पिता को देना पड़ा जिंदा होने का सबूत

Thu, 15 Jan 2015 08:25 AM IST
मनीष शांडिल्य, बीबीसी संवाददाता
मनीष शांडिल्य, बीबीसी संवाददाता Updated Thu, 15 Jan 2015 08:25 AM IST
विज्ञापन
when police dimand living affidavit to man

बिहार में एक व्यक्ति को अपने जिंदा होने का हलफनामा देने का मामला सामने आया है। घटना सूबे के पश्चिम चंपारण जिले की है। छपरा जिले के लालबाबू सिंह उर्फ हरिहर सहनी को अपने जीवित होने के संबंध में तब हलफनामा देना पड़ा जब वे अपने मृत बेटे का शव लाने सोमवार को बेतिया पहुंचे।

विज्ञापन


इस संबंध में पश्चिम चंपारण के ज़िलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने बताया, "विचाराधीन कैदी रमेश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई और पते में कैदी के पिता के मृत होने की बात दर्ज थी। इस कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई।"
विज्ञापन


दरअसल रविवार 11 जनवरी को बगहा जेल में बंद रमेश कुमार की इलाज के दौरान बेतिया स्थित सदर अस्पताल में मौत हो गई थी। सूचना पाकर रमेश के पिता लालबाबू सिंह अपने परिजनों के साथ अपने बेटे का शव लेने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जेल, पुलिस और अस्पताल के अधिकारियों ने लालबाबू सिंह को यह कहते हुए शव सौंपने से इंकार कर दिया कि मृतक के दस्तावेज में उनके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। ऐसे में लालबाबू सिंह द्वारा अलग-अलग दस्तावेजों में अपने जीवित होने के संबंध में हलफनामा दिए जाने के बाद उन्हें शव सौंपा गया।

अब होगी जांच

when police dimand living affidavit to man

लालबाबू के हलफनामे को उनके एक भतीजे के द्वारा प्रमाणित भी कराया गया जो कि शव लेने उनके साथ आए थे। मृतक कैदी मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के बसरिया गांव का रहने वाले थे।

वे नक्सली गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों में जेल में बंद थे। पश्चिम चंपारण के ज़िलाधिकारी के अनुसार, इस बात की जांच कराई जाएगी कि मृत कैदी के पिता के बारे में गलत जानकारी रिकॉर्ड में कैसे दर्ज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed