{"_id":"6592535529d0465b0f01d549","slug":"weather-updates-severe-cold-in-many-areas-including-patna-chances-of-rain-between-january-3-and-5-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Weather : साल के पहले दिन कड़ाके की ठंड, तीन से पांच जनवरी के बीच बारिश के आसार; डॉक्टर ने दी यह सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Weather : साल के पहले दिन कड़ाके की ठंड, तीन से पांच जनवरी के बीच बारिश के आसार; डॉक्टर ने दी यह सलाह
Mon, 01 Jan 2024 11:23 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:23 AM IST
सार
मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले तीन दिन तक सुबह के समय बिहार के अधिकांश भाग में कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छाया रहेगा। अगले दो दिन तक राज्य के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
आज वर्ष 2024 का पहला दिन है। नए साल की शुरुआत ही कड़ाके के ठंड से हुई। सुबह में कई इलाकों में कोहरा छाया रहा है। पटना समेत कई जिलों में लोगों को कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। धूप नहीं निकलने से तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। पिछले 24 घंटे में पटना का न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं बिहार में सबसे अधिक सर्दी मोतिहारी में पड़ी। यहां का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
तीन से पांच जनवरी के बीच इन इलाकों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि 2 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ आएगा। तीन से पांच जनवरी के बीच बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद में हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस के अंतर होने के कारण कोल्ड डे जैसे स्थिति है। पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले तीन दिन तक सुबह के समय बिहार के अधिकांश भाग में कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छाया रहेगा। अगले दो दिन तक राज्य के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा।
विज्ञापन
बचना मुश्किल नहीं, बस ध्यान रखें कुछ बातें
घर के बड़े अक्सर कहते हैं- ठीक से पहन-ओढ़ कर बाहर निकलो। यह गलत नहीं। इस मौसम में तो खासकर। डॉ. संजीव कहते हैं- "कोल्ड स्ट्रोक का मौसम है, इसलिए शरीर को बाहरी तापमान में अचानक परिवर्तन झेलने के लिए विवश नहीं करना चाहिए। जैसे बिल्कुल बंद में हैं तो थोड़ा सामान्य होते हुए बाहर जाएं। मतलब, अचानक बाहर मत जाएं। बाहर निकलना है तो गर्म कपड़ा ठीक से पहनें। गला ढंक कर रखें। पूरा गर्म कपड़ा कभी भी एक बार में नहीं उतारें। सुबह उठते ही या गर्म कपड़ा तुरंत उतारकर नहाने न जाएं। पहले से बीपी है तो दवा लेते रहें। नहीं है तो भी आसामान्य लगने पर जांच कराते रहें। कई बार जाड़ा में बीपी की दवा की मात्रा बढ़ जाती है, इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करें। डायबिटीज रोगी या 60+ वाले लोग एक्सपोजर से विशेष तौर पर बचें।"
विज्ञापन