फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   We had not asked for any seat In Narendra Modi Government cabinet said Nitish Kumar

नीतीश कुमार की नाराजगी खुलकर आई सामने, इशारों में भाजपा पर किया कटाक्ष

Fri, 31 May 2019 01:12 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आसिम खान Updated Fri, 31 May 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
We had not asked for any seat In Narendra Modi Government cabinet said Nitish Kumar
नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) नेता नीतीश कुमार ने मोदी सरकार में शामिल न होने को लेकर इशारों ही इशारों में नाराजगी जाहिर की है। नीतीश ने कहा कि जब मुझे बताया गया कि एक सीट जेडीयू को दी जाएगी, मैंने कहा था कि हमें इसकी आवश्यकता नहीं है, लेकिन मैं अपनी पार्टी के लोगों से पूछूंगा।

नीतीश ने आगे कहा कि मैंने सभी से पूछा, उन सभी ने कहा, यह उचित नहीं है कि हम सरकार में शामिल होकर अपनी भागीदारी दिखाएं। हम साथ हैं पर दुखी नहीं। सांकेतिक भागीदारी की कोई आवश्यकता नहीं है। 

विज्ञापन


अटल बिहारी वाजपेयी सरकार की चर्चा करते हुए नीतीश ने कहा कि सीट के हिसाब से उस समय सहयोगी दलों के बीच मंत्री पद मिला था। गठबंधन सरकार में ऐसा ही होता है। नीतीश ने कहा कि उनके समय तो मंत्रिमंडल में शामिल होने से पहले ही मंत्रालय पर चर्चा कर ली जाती थी। उचित अनुपात में सभी पार्टियों को प्रतिनिधत्व मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने आगे कहा, मैंने अखबारों में पढ़ा कि हमने मोदी सरकार में तीन मंत्रालय की मांग की है। ये गलत जानकारी है। हमने किसी भी मंत्रालय की मांग नहीं की थी।  कटाक्ष के साथ नीतीश ने कहा कि हम ऐसे ही सरकार के साथ हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, हम पूरी तरह से एनडीए में हैं और परेशान नहीं हैं। हम एक साथ काम कर रहे हैं, कोई भ्रम नहीं है।



 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed