{"_id":"619f0bb7740ec07da661a701","slug":"vip-party-mla-muasafir-paswan-passed-away-in-ganga-ram-hospital-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: वीआईपी विधायक मुसाफिर पासवान का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: वीआईपी विधायक मुसाफिर पासवान का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
Thu, 25 Nov 2021 09:36 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 25 Nov 2021 09:36 AM IST
सार
दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। 19 सिंतबर को भी उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर आई थी। तब उनके परिवार ने कहा था कि वह स्वस्थ हैं और परिवार के साथ सकुशल हैं। वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने उनके निधन की सूचना दी।
विज्ञापन
मुसाफिर पासवान का निधन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की बोचहां विधानसभा सीट से वीआईपी पार्टी के विधायक रहे मुसाफिर पासवान का निधन हो गया। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पार्टी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने इसकी जानकारी दी। सहनी ने विधायक के निधन की खबर को फेसबुक पर साझा करते हुए लिखा, 'बोचहां विधानसभा से वीआईपी पार्टी के विधायक मुसाफिर पासवान जी अब हमारे बीच नही रहे।
विज्ञापन
मुसाफिर जी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, उनका इलाज दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में चल रहा था, हम सभी ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया। मुसाफिर जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। उनका निधन पूरे बिहार राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि।'
विज्ञापन
19 सितंबर को भी आई थी निधन की खबर
इससे पहले 19 सितंबर को मुसाफिर पासवान के निधन की खबरें सामने आई थीं। तब अगले दिन सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने बताया था कि वे जिंदा हैं। लोगों ने उनके स्वास्थ्य का हाल जानना शुरू कर दिया था। तब उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया था कि वे स्वस्थ हैं और परिवार के साथ सकुशल हैं। गुरुवार को मुकेश सहनी ने उनके निधन की पुष्टि की। मुसाफिर पासवान के निधन से बिहार के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन