फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Villagers beat and injured a woman on allegations of child lifting in Darbhanga

Bihar News: ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के आरोप में महिला को पीटकर किया घायल, पुलिस पीड़िता से पूछताछ में जुटी

Sat, 01 Jul 2023 02:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 01 Jul 2023 02:21 PM IST
सार

थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि महिला मेंटली डिस्टर्ब है। पूछताछ की गई है, लेकिन कोई भी बात स्पष्ट नहीं हो रही है। घायल महिला अपना नाम नहीं बता रही है। लेकिन वह कह रही है कि मेरे तो खुद तीन-तीन बच्चे हैं तो मैं क्यों बच्चा चोरी करूंगी।

विज्ञापन
Villagers beat and injured a woman on allegations of child lifting in Darbhanga
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिला के एपीएम थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी में बच्चा चोरी की अफवाह पर 55 साल की एक महिला को स्थानीय ग्रामीणों ने  जमकर पीट दिया। ग्रामीणों की पिटाई से महिला बुरी तरह जख्मी हो गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एपीएम थाना पुलिस ने महिला को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज बारिश के दौरान चंदनपट्टी दरगाह के पास एक महिला बारिश से बचने के लिए आश्रय के नीचे बैठी हुई थी। इसी दौरान वहां मौजूद पेड़ से जामुन तोड़ रहे कुछ बच्चे से उक्त महिला ने डरा-धमका कर कहने लगी हमारे साथ चलो हमारे पास हथियार है। इसी दौरान बच्चे डर गए और आसपास के लोगों को चिल्लाकर इकट्ठा कर लिया। इसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी, जिससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन


चश्मदीदों के मुताबिक, इस दौरान लोगों ने इस मामले की सूचना एपीएम थाना की पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया और बेसुध अवस्था में घायल महिला को अपने साथ थाने ले गई। इस दौरान पुलिस ने महिला से पूछताछ की। लेकिन वह बार-बार अपना बयान बदलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि महिला मेंटली डिस्टर्ब है। पूछताछ की गई है, लेकिन कोई भी बात स्पष्ट नहीं हो रही है। घायल महिला अपना नाम नहीं बता रही है। लेकिन वह कह रही है कि मेरे तो खुद तीन-तीन बच्चे हैं तो मैं क्यों बच्चा चोरी करूंगी। पुलिस ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। उक्त महिला अलग-अलग बयान में कभी कुछ कह रही है तो कभी कुछ बता रही है। उसका स्थिर बयान स्पष्ट नहीं हो रहा है। महिला गायत्री मंदिर लहेरियासराय निवासी बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed