{"_id":"69f72e08c09763c77802452a","slug":"video-from-icds-dpo-office-in-chhapra-goes-viral-sparks-heated-argument-over-financial-dealings-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: छपरा में आईसीडीएस की डीपीओ कार्यालय का वीडियो वायरल, पैसों के लेन-देन को लेकर हुई तीखी बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: छपरा में आईसीडीएस की डीपीओ कार्यालय का वीडियो वायरल, पैसों के लेन-देन को लेकर हुई तीखी बहस
Sun, 03 May 2026 04:44 PM IST
सारण ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 04:44 PM IST
सार
Bihar News: छपरा में आईसीडीएस डीपीओ कार्यालय का एक कथित वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पैसों के लेन-देन को लेकर बहस सुनाई दे रही है। युवक ने 2.40 लाख रुपये को लेकर दबाव का आरोप लगाया है। मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
डीपीओ कार्यालय का वीडियो वायरल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के छपरा से एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासनिक महकमे में हलचल पैदा कर दी है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सारण समाहरणालय परिसर स्थित आईसीडीएस के जिला परियोजना पदाधिकारी (डीपीओ) कार्यालय का है।
पैसों के लेन-देन को लेकर हुई थी बहस
वायरल वीडियो में एक युवक और डीपीओ के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर तीखी बातचीत सुनाई दे रही है। वीडियो में युवक “मैडम पहुंचा देंगे” कहते हुए सुनाई देता है, जिस पर डीपीओ सवाल करती हैं कि पैसा कब मिला और अगले दिन क्यों नहीं लौटाया गया। युवक जवाब में बताता है कि वह डिलीवरी के काम में चला गया था।
आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल की बात सामने आई
इस पर डीपीओ सख्त लहजे में प्रतिक्रिया देते हुए कहती हैं कि वह कोई कहानी नहीं सुनेंगी और अगले दिन सुबह तक पैसे लौटाने का समय तय करने को कहती हैं। बातचीत के दौरान डीपीओ की ओर से कुछ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल की भी बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
इधर, वीडियो में आगे डीपीओ यह भी कहती सुनाई देती हैं कि जितनी राशि युवक को मिली है, उसका पूरा हिसाब लेकर आए, तभी आगे की प्रक्रिया होगी। इस दौरान सोनू नाम के एक व्यक्ति का भी जिक्र किया गया है, जिसके बारे में डीपीओ का कहना है कि उन्हें पहले ही पूरी जानकारी दे दी गई है।
ये भी पढ़ें- ई-शिक्षाकोष के डेटा से बड़ा खुलासा; गोपालगंज में 5600 से अधिक शिक्षकों की उपस्थिति संदिग्ध
राशि वापस करने का दबाव बनाया जा रहा है
युवक बार-बार समय की मांग करता है और सोमवार तक मोहलत देने की बात कहता है। इस पर डीपीओ उससे समय स्पष्ट करने को कहती हैं, जिसके बाद वीडियो समाप्त हो जाता है। युवक का आरोप है कि उसे वाहन किराये के नाम पर करीब 2 लाख 40 हजार रुपये दिए गए थे, लेकिन अब उससे पूरी राशि वापस करने का दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि इस मामले में जब डीपीओ किरण शर्मा से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनसे बात नहीं हो सकी।
फिलहाल, वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।