फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   victory of two girls love for each other after 9 hours of drama from begusarai court to police station

कोर्ट से थाना 9 घंटे ड्रामा, फिर प्यार की जीत: बेगूसराय में दो लड़कियां एक-दूसरे की बनीं हमसफर

Sat, 14 Jan 2023 01:06 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sat, 14 Jan 2023 01:06 PM IST
सार

परिवार से लेकर कोर्ट में वकील तक समझाते रहे, मगर साथ जीने-मरने की कसम खाए बीए की छात्राएं अडिग रहीं। पुलिस थाने तक गईं, लेकिन अंतत: इनके प्यार की जीत हुई। पुलिस ने दोनों सहेलियों को बालिग पाते हुए हमसफर चुनने की स्वतंत्रता में दखल नहीं दिया।

विज्ञापन
victory of two girls love for each other after 9 hours of drama from begusarai court to police station
पायल को लड़कों की तरह रहना पसंद। पिंकी उसकी अदा पर फिदा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी? यही हुआ भी। मगर, यहां दोनों नवयुवती थीं। इसलिए  आपत्ति थी। आपत्ति भी ऐसी-वैसी नहीं। परिवार से लेकर कोर्ट में वकील तक समझाते रहे, मगर अडिग रहीं। पुलिस थाने तक गईं, लेकिन अंतत: इनके प्यार की जीत हुई। पुलिस ने दोनों को बालिग पाते हुए हमसफर चुनने की स्वतंत्रता में दखल नहीं दिया। नौ घंटे तक चले ड्रामा का अंत हुआ और दोनों हाथ में हाथ डाले निकल गईं नए सफर की ओर। मामला बिहार के बेगूसराय का है।

विज्ञापन


लड़की ने रखा लड़के का रूप, सहेली को उसी से प्यार
कहानी की दोनों किरदार लड़कियां हैं। बीए की छात्रा हैं। बेगूसराय के हर्रख की रहने वाली। मुहल्ला एक। सहेलियां पक्की। एक सहेली आयुषी उर्फ पायल ने शुरू से लड़के का रूप रखा है। नाम ही लड़की का है, बाकी वेशभूषा लड़कों वाली। पैंट-शर्ट ही पहनती है। लड़कों की तरह बाल भी रखती है। घड़ी-जूते तक लड़कों जैसे। उसे लड़के जैसा रहना ही पसंद है। दूसरी तरफ पिंकी आम लड़कियों की तरह। लेकिन, इन दोनों के बीच जो हुआ, वह आम नहीं था। दोनों में सहेलियों वाले प्यार के बाद ब्वाॅयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड वाला प्यार बढ़ गया। दोनों कभी भी एक-दूसरे से दूर नहीं रह पा रही थीं। 2017 से साथ हैं और इस तरह का प्यार परवान चढ़ने लगा तो पिंकी के घर वालों ने उसे पायल से दूर करने लगे। दूरी बढ़ाने की कोशिश में इनका प्यार और प्रगाढ़ होता गया। घर वालों ने पिंकी पर बंदिश लगा दी। घर में कैद किया तो शुक्रवार को वह वह पायल से मिलने के लिए बाथरूम के वेंटीलेटर से निकल भागी। 
विज्ञापन

 

victory of two girls love for each other after 9 hours of drama from begusarai court to police station
रात डेढ़ बजे अंतत: थाने ने भी इनके प्यार की जीत घोषित कर दी। - फोटो : अमर उजाला
घर वाले थाने पहुंचे तो वह पहुंच गईं कोर्ट
पिंकी के घर वाले बेटी की वापसी के लिए पुलिस में पहुंचे तो दोनों सहेलियां कोर्ट पहुंच गईं। कोर्ट में बांड भरना चाहा कि साथ रहना चाहती हैं, जीवनसाथी के रूप में एक-दूसरे का साथ निभाएंगी, कोई अलग नहीं कर सकता...वगैरह। घर वालों को पता चला तो वह भी कोर्ट पहुंच गए। यहां शाम चार बजे से देर शाम तक ड्रामा चलता रहा। लड़कियां न तो परिवार वालों की बात सुनने को राजी हुईं और न वकीलों के समझाने से फैसला बदलने को तैयार हुईं। उलटा, पिंकी ने अपने माता-पिता पर ही गंभीर आरोप लगा दिए। वकीलों ने भी देखा कि दोनों बालिग हैं और समझाने से नहीं मान रहीं तो कानून का पालन करते हुए दोनों से अटूट प्रेम का बांड भरवा कर पायल के हाथ में पिंकी का हाथ सौंप दिया। दोनों ने शादी की बात नहीं लिखी, लेकिन आयुषी ने पिंकी को साथ रखने और साथ जीने-मरने का बांड भरा। 

दोनों बालिग, बांड भर चुकी इसलिए साथ गईं: डीएसपी
मामला यहीं नहीं सुलझा। वकीलों ने दोनों को महिला थाने के हवाले कर दिया। यहां भी परिवार वाले पहुंच गए। यहां भी उसी तरह समझाने का क्रम चला। लेकिन, दोनों ने एक-दूसरे के प्यार को अमर प्रेम बताया। कहने लगीं कि जिएंगे साथ, मरेंगे साथ। टाउन डीएसपी निशित प्रिया ने बताया कि शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे तक यह सब चला, लेकिन पुलिस उन्हें कानूनन तौर पर अलग करने की हकदार नहीं है इसलिए बालिग लड़कियों के बांड और फैसले को देखते हुए दोनों को एक-दूसरे के साथ जाने दिया। दोनों साथ चली गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed