फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   uttarakhand-floods, relief work continuous

बिहार के हजारों लोग फंसे हैं उत्तराखंड जलप्रलय में

Wed, 04 Jun 2014 03:01 PM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
पटना/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 04 Jun 2014 03:01 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand-floods, relief work continuous

पहाड़ों पर आई प्रलय के मौत के पंजे में बिहार के भी हजारों लोग फंसे हुए हैं। संचार सेवा ठप होने की वजह से ज्यादातार लोगों का संपर्क अपने परिजनों से नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में जल प्रलय के पांच दिन बाद बिहार सरकार को इसकी याद आई है। सरकार ने अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे आपदा प्रबंधन विभाग उत्तराखंड के प्रधान सचिव से संपर्क किया है। ताकि लापता लोगों का कोई सुराग लग सके।
विज्ञापन


उत्तराखंड तबाही की संपूर्ण कवरेज देखने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी कुछ दिन पहले पूर्व मंत्री अश्र्विनी कुमार चौबे भी अपनी पिता के पिंडदान के लिए वहां गए थे। जहां से उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षित तो निकाल लिया गया मगर उनके साथ गए पंडितजी लापता हैं। साथ ही उनके तीन रिश्तेदारों का भी अब तक कुछ पता नहीं चल सका हैं।


सरकारी सिस्टम को जमकर कोस रहे हैं यात्री

बिहार के अलग-अलग जिलों से अभी भी बड़ी तादाद में लोग जहां तहां फंसे हुए हैं। अगर आकड़ों पर नजर डालें तो मुजफ्फरपुर से 200 लोग, गोपालगंज में 42 लोग, समस्तीपुर से 36, सारण के 30 पक्षिम चंपारण से 27, पूर्वी चंपारण से 20, पटना से 40, किशनगंज से 32, दरभंगा से 36, जमुई से 15, खगड़िया से 12 और भागलपुर से उत्तराखंड गए 30 लोगों का कुछ पता नहीं हैं।

इसी तरह सहरसा से लगभग 35 तीर्थयात्रियों को लेकर सात जून को बद्रीनाथ और केदारनाथ के लिए एक बस रवाना हुई थी जिसके बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं हैं।

समस्तीपुर और सहरसा समेत राज्य के कई जिलों से चार धाम की यात्रा पर गए तमाम तीर्थ यात्रियों के परिजन अब भगवान से यही दुआ कर रहे हैं कि उनके प्रियजन सही सलामत घर लौट आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed