फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   UPSC Result : UPSC 2024 AIR 19 rank shivam kumar tibrewal bithan samastipur bihar news hindi

UPSC Topper : बिहार के शिवम ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में गाड़ा झंडा, जानें कहां के हैं, क्या कर रहे अभी

Tue, 16 Apr 2024 03:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 16 Apr 2024 03:26 PM IST
सार

UPSC Result : बिहार का यह इलाका बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाता था, लेकिन अब इसे शिवम कुमार टिबरेवाल के नाम से जाना जाएगा। शिवम ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 19वां रैंक हासिल किया। अमर उजाला से बातचीत...

विज्ञापन
UPSC Result : UPSC 2024 AIR 19 rank shivam kumar tibrewal bithan samastipur bihar news hindi
शिवम कुमार टिबरेवाल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में बिहार ने एक बार फिर झंडा गाड़ा है। इसमें समस्तीपुर जिला के बिथान निवासी शिवम कुमार टिबरेवाल ने अखिल भारतीय स्तर पर 19वां रैंक हासिल किया है। उनके पिता दवा दुकानदार हैं। शिवम कुमार टिबरेवाल फिलहाल नागपुर में इनकम टैक्स में पदाधिकारी हैं।

आईएस बनने के लिए छोड़ी मर्सिडीज कंपनी की नौकरी
फिलहाल नागपुर में इनकम टैक्स में पदाधिकारी हैं। इससे पहले वह बेंगलुरु में मर्सिडीज कंपनी में कार्यरत थे। शुरू से ही उनका सपना आईएएस बनने का था, इसलिए अपने उस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने मर्सिडीज कंपनी की नौकरी छोड़कर तैयारी में लग गये। उनका प्रयास जारी रहा, इस बीच उन्होंने नागपुर में इनकम टैक्स विभाग में ज्वाइन कर लिया, लेकिन यूपीएससी की जिद बनी ही रही। पिछली बार उन्हें 309 वां रैंक हासिल हासिल हुआ था। शिवम के पिता प्रदीप टेकरीवाल पेशे से व्यापारी हैं और मां संतोष देवी गृहिणी हैं। शिवम ने बताया कि उन्होंने बिथान सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभिक शिक्षा के बाद 10वीं की पढ़ाई पीएसपी हाई स्कूल बिथान से की।   फिर 12वीं तक की पढ़ाई संत जेवियस मुजफ्फरपुर के ही एक प्राइवेट स्कूल से की। शुरू से ही शिवम की इच्छा थी कि वह आईएएस बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा करें।

विज्ञापन


पहले दो प्रयास में हुए थे असफल
शिवम पहले दो प्रयास में सफल नहीं हो पाए थे जिस वजह से वह थोड़े निराशा हुए थे। फिर उनके पिता से उन्हें हौसला दिया और शिवम् ने यह निश्चय किया कि वह  इस निराशा को अपने सपने के आड़े कभी नहीं आने देंगे। फिर तीसरे प्रयास में जी जोड़ महनत कर यूपीएससी परीक्षा पास की। उनका विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा था। पिछली बार उनका रैंक 309 था, जबकि इस बार शिवम ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 19वां रैंक हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed