फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   UPSC Result 2022, Bihari in topper; Ishita, Garima, Rahul become IAS, Know the list of topper, Nitish Kumar

UPSC Result : बिहार के दो दर्जन अभ्यर्थी सफल, टॉप-100 में 10 बिहारी, दो बेटियां टॉप 2 में, देखिए पूरी लिस्ट

Wed, 24 May 2023 09:46 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 24 May 2023 09:46 AM IST
सार

UPSC Topper List : इस बार पहले और दूसरी टॉपर के साथ बिहार से टॉप 10 में 3 अभ्यर्थी रहे। वहीं टॉप 100 में 10 अभ्यर्थियों ने बाजी मारी। जबकि सफल हुए परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 में से बिहार के दो दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों ने बाजी मारी।

विज्ञापन
UPSC Result 2022, Bihari in topper; Ishita, Garima, Rahul become IAS, Know the list of topper, Nitish Kumar
टॉपर इशिता, गरिमा और राहुल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग 2022 की सिविल सेवा परीक्षा में इस बाद भी बिहार की बादशाहत कायम रही। इस बार पहले और दूसरी टॉपर के साथ बिहार से टॉप 10 में 3 अभ्यर्थी रहे। वहीं टॉप 100 में 10 अभ्यर्थियों ने बाजी मारी। जबकि सफल हुए परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 में से बिहार के दो दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों ने बाजी मारी। मूल रूप से पटना सिटी निवासी इशिता किशोर पहले, बक्सर जिला निवासी गरिमा लोहिया दूसरे और राहुल श्रीवास्तव दसवें स्थान पर रहे। सफल अभ्यर्थियों के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। लोग मिठाई के डबे, केक, फूलों की माला, शॉल लेकर शुभकामना देने पहुंच रहे।  अमर उजाला से बातचीत के दौरान सफल अभ्यर्थियों ने जो सफलता के टिप्स दिए, उनके एक चीज कॉमन है। वह है सेल्फ स्टडी।

विज्ञापन


टॉपर्स की कॉमन टिप्स- निरंतर मेहनत करते रहे, सफलता जरूर मिलेगी
इशिता, गरिमा और राहुल समेत कई सफत अभ्यर्थियों ने बताया कि औसतन 7 से 8 घंटे की निरंतर सेल्फ स्टडी से आप सफलता पा सकते हैं। ऑप्शनल सब्जेक्ट आप वो चुनें जिसमें आपको सबसे ज्यादा इंटरेस्ट है। जैसे इशिता इकोनॉमिक्स बैकग्राउंड से हैं लेकिन उनका इंटररेस्ट इससे इतर पॉलिटिकल साइंस और विदेश मामलों में था। इसलिए इशिता ने पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशन को ऑप्शनल सब्जेक्ट चुना। दूसरी बात जो टॉपर्स ने बताई वह था हार नहीं मानना। टॉपर गरिमा लोहिया ने बताया कि परीक्षा में तैयारी बहुत मुश्किल होती है। इसका मतलब यह नहीं होता कि हम निराश हो जाएं। हो सकता कि पहले एक, दो प्रयास में आपका रिजल्ट न आए लेकिन इस कारण आपको तैयारी नहीं छोड़नी है। निरंतर मेहनत करते रहे, सफलता जरूर मिलेगी। 
विज्ञापन


जानिए, टॉप 100 में आने वालों को
अमर उजाला के पास अब तक जो नाम सामने आए हैं उनके टॉप 100 में बिहार से 10 अभ्यर्थी शामिल हैं। इनके नाम बढ़ भी सकते हैं। फिलहात जो नाम सामने आए हैं, वह इस प्रकार हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन
  • इशिता किशोर - पटना सिटी (AIR-1) 
  • गरिमा लोहिया - बक्सर   (AIR-2) 
  • राहुल श्रीवास्तव - पटना (पैतृक मुजफ्फरपुर)  (AIR-10) 
  • अविनाश कुमार - अररिया  (AIR-17) 
  • संदीप कुमार - मधुबनी  (AIR-24) 
  • शुभम - मधुबनी (पूर्णिया से पढ़ाई)  (AIR-41) 
  • तुषार कुमार - भागलपुर  (AIR-44) 
  • आदित्य पांडेय- पटना  (AIR-48) 
  • उत्कर्ष उज्ज्वल - पटना  (AIR-68) 
  • प्रिंस कुमार - मुजफ्फरपुर  (AIR-89) 

अब इन होनहारों के बारे में भी जानिए

  • मनीष भारद्वाज -  सारण, मशरक (AIR-114)
  • अनन्या समैयर - पटना  (AIR-115)
  • मयंक माधव- पटना - (AIR-119)
  • कुमार सुशांत - सुपौल (AIR-122)
  • संकेत कुमार - दरभंगा - (AIR-128)
  • प्रीति कुमारी - पटना (AIR-130)
  • हर्ष पराशर - कटिहार (AIR-143)
  • आकांक्षा आनंद- पटना (AIR-205)
  • शशि शर्मा - जहानाबाद (AIR-240)
  • अंकुर कुमार - पटना (AIR-257)
  • दीक्षा राज - बक्सर (AIR-324)
  • अक्षिता निधि - भोजपुर (AIR-421)
  • कुमारी सौम्या - अरवल  (AIR-502)
  • राहुल कुमार - पटना  (AIR-582)
  • अपूर्वा रस्तोगी - नालंदा  (AIR-604)
  • प्रेम कुमार- औरंगाबाद (AIR-677)
  • संदीप कुमार - गया  (AIR-697)
  • उत्कर्ष- नालंदा (AIR-709)
  • मनीष कुमार झा-  (AIR-711)
  • शशांक पांडेय - आरा  (AIR-809)

CM नीतीश बोले- बेटियों की यह सफलता आधी आबादी को प्रेरणा प्रदान करेगी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा 2022 में सफल अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी। और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस बार संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा में टॉप फोर में लड़कियां ही रहीं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना से संबंध रखने वाली इशिता किशोर ने प्रथम स्थान एवं बक्सर की गरिमा लोहिया ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है। देश की बेटियों की यह सफलता आधी आबादी को प्रेरणा प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed