फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Upendra Kushwaha raised questions on the result of teacher recruitment examination, BPSC exam, Bpsc TRE result

BPSC Result : उपेंद्र कुशवाहा ने उठाया शिक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट पर सवाल, कहा- सामने आई दावों की असलियत

Sat, 21 Oct 2023 05:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 21 Oct 2023 05:04 PM IST
सार

महागठबंधन सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में लाखों नौकरी के दावों की असलियत अब सामने आने लगी है। शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के आरोपों को समझेंगे तो लाखों नौकरी की सच्ची कहानी सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
Upendra Kushwaha raised questions on the result of teacher recruitment examination, BPSC exam, Bpsc TRE result
उपेंद्र कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई शिक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट पर सवाल उठ रहे हैं। पहले तो अभ्यर्थियों ने सवाल उठाया अब राजनेता भी सवाल उठा रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनता दल प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के जरिए नीतीश सरकार पर सवाल उठाया है। उन्होंने महागठबंधन सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में लाखों नौकरी के दावों की असलियत अब सामने आने लगी है। शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के आरोपों को समझेंगे तो लाखों नौकरी की सच्ची कहानी सामने आ जाएगी।

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने तीन मुख्य बिंदुओं को उठाकर बिहार सरकार को घेरने की कोशिश की...

  • ज्यादातर पूर्व से नियोजित शिक्षकों को ही बीपीएससी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति मिलनी है। यह संख्या कुल भर्ती का लगभग 25 प्रतिशत है।
  • विज्ञापन
  • ऐसे अभ्यर्थियों की संख्या बहुत ज्यादा है जो प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक तीनों में या एक से ज्यादा वर्गों में सफल दिखाए गए हैं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • शिक्षक भर्ती में तमाम राज्यों की भांति बिहार सरकार ने भी डोमिसाइल नीति लागू करने की घोषणा की थी। जिसे उन्होंने न निभाकर भर्ती को अन्य राज्यों के लिए खोल दिया।

बीपीएससी ऑफिस के पास पहुंचे अभ्यर्थी उठा रहे सवाल
इधर, शिक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाकर अभ्यर्थी कई सवाल खड़े कर रहे हैं। बिहार के अलग-अलग इलाकों से आए अभ्यर्थी अब परीक्षा परिणाम को लेकर आक्रोशित हैं। इनमें कई दिव्यांग अभ्यर्थी भी हैं। उनका कहना है कि हमलोग अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों से मिलना चाहते हैं। समस्याओं को बताना चाहते हैं, लेकिन गेट बंद है,  अभ्यर्थियों से कोई अधिकारी मुलाकात नहीं कर रहा है। यह अन्याय है। आयोग को अभ्यर्थियों के सवालों का जवाब देना चाहिए। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed