फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Union Minister Pashupati Paras says elder brother said in dream Do not panic, I am with you; Told nephew frog

Bihar: केंद्रीय मंत्री बोले- बड़े भाई ने सपने में कहा- घबराओ नहीं, हम तुम्हारे साथ हैं; भतीजे को बताया मेंढक

Sun, 13 Aug 2023 04:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 13 Aug 2023 04:33 PM IST
सार

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस रविवार को पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने अपने भतीजे का चिराग पासवान का नाम लिए बिना उन्हें नाले का मेंढक बता दिया। वहीं, उनके बड़े भाई रामविलास पासवान ने सपने में आकर उनके साथ होने की बात कही है।

विज्ञापन
Union Minister Pashupati Paras says elder brother said in dream Do not panic, I am with you; Told nephew frog
पार्टी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के हाजीपुर में रविवार को केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। जहां उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए हाजीपुर से ही चुनाव लड़ने का दावा किया। केंद्रीय मंत्री पारस ने कहा कि मेरे अलावा कौन है जो चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि बड़े भइया राम विलास पासवान ने जहां हाथ पकड़कर चुनाव लड़ना सिखाया है वह वहां से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


इस दौरान पशुपति कुमार पारस ने अपने भतीजे चिराग पासवान का नाम लिए बिना ही उनपर जुबानी हमला कर दिया। पारस ने चिराग को नदी-नाले का मेढक बता दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब बरसात आती है तो नदी-नाले के मेंढक टर्र-टर्र बोलते हैं। ठीक उसी प्रकार चुनाव भी एक बरसात का ही मौसम है। इसलिए उससे कुछ होने वाला नहीं है।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि कौन है मेरे अलावा हाजीपुर का दावेदार, सब झूठे दावेदार हैं। जो दावेदार हैं उन्होंने घोषणा की थी कि जहां हम हैं वहां आजीवन सेवा करेंगे। उन्होंने पूछा कि जो हाजीपुर का दावेदार है उसको बोलिए पासवान जी जहां हाथ पकड़कर ले गए थे, बताए वहां सेवा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुपति पारस ने कहा कि मैंने किसी दल और व्यक्ति को धोखा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हम तीन भाई थे राम, लक्ष्मण और भरत। आखिर वैसी क्या परिस्थिति आ गई कि मेरे बड़े भइया और छोटे भाई के जाने के बाद मेरे परिवार और पार्टी सब टूट गया है। वहीं, पशुपति पारस ने हाजीपुर की जनता को संबोधित कर कहा कि बड़े भाई कल रात हमारे सपने में आए थे। उन्होंने कहा कि तुम घबराओ नहीं हम तुम्हारे साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed