फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Union Minister Nityanand Rai started a campaign in the name of one tree mother

Bihar: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की, लिया 1001 पौधे लगाने का संकल्प

Thu, 03 Jul 2025 05:33 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 03 Jul 2025 05:33 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह कॉलेज के 126वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत की। कॉलेज परिसर में 1001 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन
Union Minister Nityanand Rai started a campaign in the name of one tree mother
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और उजियारपुर से सांसद नित्यानंद राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
मुजफ्फरपुर के ऐतिहासिक लंगट सिंह महाविद्यालय (एलएस कॉलेज) में गुरुवार को 126वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और उजियारपुर से सांसद नित्यानंद राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा शुरू किए गए विश्व प्रसिद्ध पर्यावरणीय अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत कॉलेज परिसर में 1001 पौधे लगाने के संकल्प की शुरुआत की। नित्यानंद राय ने स्वयं एक पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया और सभी को एक-एक पौधा प्रदान करते हुए हरियाली को संस्कृति और भविष्य की धरोहर बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, “ये सिर्फ पेड़ नहीं हैं, यह हमारी संस्कृति, पर्यावरण और भावी पीढ़ी की सुरक्षा का प्रतीक हैं। हर नागरिक का दायित्व है कि वह हरियाली को पोषित करे।” उन्होंने बिहार की शिक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि राज्य तेजी से ‘विकसित भारत’ के संकल्प की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी बोले- मतदाता पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र में पारदर्शिता की पहल


इस अवसर पर केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद ने कहा कि “लंगट बाबू की ऐतिहासिक धरोहर को हरियाली से सजाने का काम किया जाएगा। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।” केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एलएस कॉलेज को ऐतिहासिक विरासत बताते हुए कहा कि यह भूमि रामधारी सिंह दिनकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद और आचार्य कृपलानी जैसी विभूतियों से जुड़ी रही है। यह खुदीराम बोस की शहादत की भूमि है, जिसका गौरव अमूल्य है।

स्थापना दिवस के अवसर पर कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार (पूर्वी), हरिमोहन चौधरी (पश्चिमी), बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, अजीत कुमार, रामसूरत राय, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, मनोज तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक झा, सह कोषाध्यक्ष डॉ. साकेत शुभम ठाकुर, और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed