फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Union Minister Giriraj Singh said on Hijab controversy, India need for common civil code 

हिजाब विवाद पर बोले गिरिराज: देश किसी के कहने से नहीं चलेगा, जब तक मोदी हैं, एक देश एक कानून रहेगा

Sun, 13 Feb 2022 08:30 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 13 Feb 2022 08:30 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह देश एक कानून से चलेगा। देश में कॉमन सिविल कोड की जरूरत आ गई है। अब स्कूल में मुसलमान कहे कि वहां नमाज पढूंगा, हिंदू कहे हवन करूंगा, दिगंबर जैन भी कुछ कहे तो ऐसे यह देश नहीं चलेगा। 
 

विज्ञापन
Union Minister Giriraj Singh said on Hijab controversy, India need for common civil code 
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक में शुरू हुआ हिजाब विवाद धीरे-धीरे पूरे देश में फैलता जा रहा है। अब इस मसले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि देश किसी के कहने के हिसाब से नहीं चलेगा। यह संविधान और कानून के आधार पर चलेगा। देश में एक कानून है, इसे सभी को मानना ही होगा। उन्होंने कहा कि देश में जब तक मोदी हैं, एक देश एक कानून ही रहेगा। 

विज्ञापन


दरअसल, बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आए थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिन्ना के डीएनए वाले और 'गजवा ए हिंद' की बात करने वाले चाहते हैं कि छोटी-छोटी बच्चियों को उकसा कर देश का माहौल खराब किया जाए। पहले सीएए के समय में ऐसी ही कोशिश की गई थी। एक बार फिर से ऐसी ही कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत अब कभी अफगानिस्तान और पाकिस्तान नहीं बनेगा, यह इस्लामिक स्टेट नहीं बनेगा।

विज्ञापन

कॉमन सिविल कोड की देश में जरूरत
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह देश एक कानून से चलेगा। देश में कॉमन सिविल कोड की जरूरत आ गई है। सभी को उसका पालन करना होगा। स्कूलों में अनुशासन का पालन करना होता है। अब मुसलमान कहे कि वहां नमाज पढूंगा, हिंदू कहे हवन करूंगा, दिगंबर जैन भी कुछ कहे तो ऐसे यह देश नहीं चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed