फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   union minister giriraj singh comments on Sharjeel Imam viral video

गिरिराज सिंह ने जेएनयू छात्र शरजिल को बताया गद्दार, कहा- कैसे मान लूं इनका खून है यहां की मिट्टी में

Sat, 25 Jan 2020 04:57 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: देव कश्यप Updated Sat, 25 Jan 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
union minister giriraj singh comments on Sharjeel Imam viral video
गिरिराज सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर देशभर में कई जगहों पर भड़काऊ नारेबाजी और हिंसक विरोध-प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच जेएनयू के छात्र शरजिल इमाम का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा हमारे संघीय ढांचे पर प्रहार है। यह वीडियो अलगाववादी और देश को विभाजित करने के एजेंडे को दिखाती है। वीडियो में शरजिल इमाम ने कहा है कि असम को भारत से अलग कर देना चाहिए।

विज्ञापन


शरजिल इमाम के इस भड़काऊ बयान पर राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के बाद अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर शरजिल को गद्दार करार दिया है। गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया, 'ये कहते है सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में... किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है। इन गद्दारों की बात सुनकर कैसे मान लूं की इनका खून शामिल है यहां की मिट्टी में? कह रहा है असम को काट कर हिंदुस्तान से अलग कर देंगे।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबित पात्रा ने शाहिन बाग को बताया तौहीन बाग

इससे पहले संबित पात्रा ने दावा किया कि शाहीन बाग में प्रदर्शन के नाम पर भारत के टुकड़े करने की साजिश चल रही है। पात्रा बोले, 'वहां खुलेआम आगजनी, खुले जिहाद का आवाहन किया जा रहा है। असम को अलग करने की बात की जा रही है।'

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल ने शाहीन बाग का खुला समर्थन किया था। अब फिर दोनों को सबके सामने आकर बोलना चाहिए। पात्रा नए तथ्य लेकर आए और शाहीन बाग को दिशाहीन बाग और तौहीन बाग कह दिया। 
 

हिंदुस्तान से असम को अलग कर सकते हैं

जेएनयू छात्र शरजिल इमाम वायरल वीडियो में कहता है, 'हमारे पास संगठित लोग हों तो हम असम को हिंदुस्तान से हमेशा के लिए अलग कर सकते हैं। स्थायी तौर पर नहीं तो एक-दो महीने के लिए असम को हिंदुस्तान से अलग कर ही सकते हैं। रेलवे ट्रैक पर इतना मलबा डालो कि उनको हटाने में एक महीना लगे। जाना हो तो जाएं वायुसेना से। असम को काटना हमारी जिम्मेदारी है।'

असम के अलग होने पर सुनेंगे बात

भड़काऊ वीडियो में शरजिल कहता है, 'भारत और असम अलग हो जाएं, तभी वे हमारी बात सुनेंगे। क्या आपको पता है असम में मुसलमानों का क्या हाल है? वहां एनआरसी लागू हो गया है। मुस्लिमों को हिरासत केंद्र में डाला जा रहा है। छह-आठ महीनों में पता चलेगा कि वहां सारे बंगालियों को मार दिया गया। यदि हमें असम की मदद करनी है तो असम का रास्ता बंद करना होगा।'

शरजिल पर दर्ज हुआ देशद्रोह का मुकदमा

इस मामले पर असम के मंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने कहा कि दिल्ली के शाहीन बाग के विरोध प्रदर्शन के मुख्य आयोजक शरजिल का कहना है कि असम को शेष भारत से अलग कर देंगे। राज्य सरकार ने इस देशद्रोही बयान पर संज्ञान लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज करने का फैसला लिया।

असम पुलिस के एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर जीपी सिंह ने बताया कि शरजिल इमाम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शरजिल द्वारा दिए गए भड़काऊ भाषण और अपत्तिजनक बयान के खिलाफ गुवाहाटी अपराध शाखा पुलिस स्टेशन में धारा 153 ए,153 बी और 124 ए आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed