{"_id":"646c7b200cc22889f20633b1","slug":"unidentified-criminals-shot-an-elderly-man-in-madhepura-he-died-while-being-taken-to-the-hospital-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मधेपुरा में अज्ञात अपराधियों ने बुजुर्ग की गोली मारकर की हत्या, बेटे ने फोन कर बुलाया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मधेपुरा में अज्ञात अपराधियों ने बुजुर्ग की गोली मारकर की हत्या, बेटे ने फोन कर बुलाया था
Tue, 23 May 2023 02:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 23 May 2023 02:06 PM IST
सार
फुलौत ओपी अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
चौसा थाना, मधेपुरा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिहार के मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल के चौसा थाना क्षेत्र के फुलौत में एक बुजुर्ग को अज्ञात अपराधियों ने सीने में गोली मार दी। वह देर रात करीब 11 बजे बाजार से लौट रहे थे। इसके बाद अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान चौसा थाना क्षेत्र के बड़ीखाल निवासी रितु मंडल के बेटे जगदेव मंडल (65) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जब गोली चली तो ग्रामीण आवाज सुनकर दौड़े। फिर जगदेव मंडल को प्राथमिक उपचार के लिए चौसा अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर बीजी शर्मा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल ले जाने के दौरान घायल बुजुर्ग की हुई मौत
सूत्रों के मुताबिक, जगदेव मंडल के बेटे को कुछ अपराधियों ने बाजार से आने के दौरान रास्ते में ही रोक लिए था। अपने आप को बचाने के लिए बेटे ने पिता जगदेव मंडल को फोन किया। घटनास्थल पर पहुंचते ही अपराधियों ने जगदेव मंडल को सीने में गोली मार दी और फरार हो गए।
विज्ञापन
इस बारे में फुलौत ओपी अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।