{"_id":"657d50e609f12f73b707aa2d","slug":"uncontrolled-truck-crushed-bike-riding-three-youths-in-arrah-all-three-died-on-the-spot-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा; तीनों की मौके पर मौत, चालक वाहन लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा; तीनों की मौके पर मौत, चालक वाहन लेकर फरार
Sat, 16 Dec 2023 12:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:56 PM IST
सार
Truck Crushed Bike Riding Youths: आरा में एक अनियंत्रत ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। वहीं, चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के आरा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां फोरलेन पर तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन चचेरे भाइयों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में तीनों भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते इसके पहले ही चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना कोइलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव के पास एनएच 922 फोरलेन की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतकों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी जीतन पासवान के बेटे कुंदन कुमार (22), जगपत पासवान के बेटे शिव लग्न पासवान (21) और भरत पासवान के बेटे धनजीत कुमार (20) शामिल हैं। तीनों मृतक आपस में चचेरे भाई थे। तीनों घर से एक साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से पटना जिले के शाहपुर थाना गए थे और काम निपटा कर वापस घर आ रहे थे। इसी बीच रास्ते में वे सड़क दुघर्टना का शिकार हो गए और तीनों चचेरे भाइयों की मौत हो गई।
विज्ञापन
इधर, सड़क दुघर्टना में एक साथ तीन युवकों की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया और सभी लोग रोने-बिलखने लगे। जबकि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। फिर तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज पूरे मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
मृतकों के परिजनों की मानें तो पटना के दानापुर स्थित शाहपुर थाने में पकड़े गए एक ऑटो को छुड़वाने के लिए तीनों युवक एक साथ बाइक पर सवार होकर घर से गए थे। वहां ऑटो छुड़वाने की बातचीत करने के बाद तीनों उसी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस आरा अलीपुर अपने गांव आ रहे थे। तभी कोइलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी और तीनों को बुरी तरह से रौंद दिया। इस हादसे में तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों के परिजनों ने बताया कि दुर्घटना की सूचना हम लोगों को पुलिस द्वारा फोन पर दी गई। हम लोग जैसे ही यहां आए तो देखा कि तीनों मृत पड़े हैं। बहरहाल, इस भीषण सड़क दुघर्टना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। साथ ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।