फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   UID Aadhaar: Japanese citizen arrested in Bihar, had made Aadhaar card of Haryana, caught by SSB, Bihar Police

UID Aadhaar : टोक्यो का आदमी, हरियाणा का आधार कार्ड; बिहार में जांच के दौरान पकड़े गए शख्स सच चौंका रहा

Mon, 06 Nov 2023 10:46 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 06 Nov 2023 10:46 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार नागरिक का नाम किमीयोशी शीमुरा है। पासपोर्ट में उसका पता टोक्यो का है। डीएसपी स्तर के अधिकारी उससे गहन पूछताछ कर रहे है।

विज्ञापन
UID Aadhaar: Japanese citizen arrested in Bihar, had made Aadhaar card of Haryana, caught by SSB, Bihar Police
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एसएसबी 48वीं बटालियन की टीम ने  जापान नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी भारत-नेपाल जयनगर पोस्ट से की गई है। जापानी नागरिक हरियाणा के पता पर यात्रा करते हुए गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से पुलिस ने अमेरिका का 1071 डॉलर, 60 यूरो, समेत अन्य देशों के मुद्रा के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल पासपोर्ट व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


नेपाल जाने वाली ट्रेन से नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था जापानी
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार नागरिक का नाम किमीयोशी शीमुरा है। पासपोर्ट में उसका पता टोक्यो का है। डीएसपी स्तर के अधिकारी उससे गहन पूछताछ कर रहे हैं। जापानी नागरिक के गिरफ्तारी के बाद रेल प्रशासन और खुफिया एजेंसी एलर्ट मोड में है। मामले में एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट संतोष निमोरिया ने बताया कि जापानी नागरिक के पास भारत के वैध कागजात हैं, लेकिन नेपाली ट्रेन से नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन


विदेशी नारगिक अधिकृत चेक पोस्ट से ही नेपाल आ-जा सकता
बताया जा रहा है कि जयनगर से नेपाल जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में सिर्फ भारतीय या नेपाल के नागरिक को यात्रा करने की अनुमति है। लेकिन जापानी नागरिक हरियाणा के गुड़गांव का आधार कार्ड बनवाकर वह ट्रैवल कर रहा था। बता दें कि नेपाल के नागरिक को छोड़ कोई भी विदेशी नारगिक अधिकृत चेक पोस्ट से ही नेपाल आ-जा सकता है, उसके पास इंडिया का व्यवसायिक वीजा है। जांच में पता चला कि वह गुरुग्राम की एक कंपनी में 2019 से जॉब करता है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed