फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two people died due to lightning in Begusarai, another seriously injured

Bihar News: बेगूसराय में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

Tue, 23 May 2023 06:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 23 May 2023 06:11 PM IST
सार

बेगूसराय में अचानक वज्रपात की चपेट में आने से राजमिस्त्री और मजदूर की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद से दोनों मृतकों के परिवारों मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन
Two people died due to lightning in Begusarai, another seriously injured
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय जिले में अचानक ठनका (वज्रपात) की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में एक व्यक्ति झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दो लोगों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और दोनों के परिवारों में मातम छा गया। घटना चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चकबल गांव की है। मृतक व्यक्ति की पहचान किउल गांव निवासी 50 साल के कुमार महतो और गढ़हरा निवासी अरुण राम (40) के रूप में की गई है। जबकि घायल व्यक्ति की पहचान शंभू शाह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बरौनी प्रखंड के चकवाल ग्राम में शंभू शाह के घर का निर्माण हो रहा था। घर के निर्माण में कुमार महतो और अरुण राम मजदूरी का काम कर रहे थे। इसी दौरान ठनका की चपेट में आने से दोनों व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि शंभू साह ठनका की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उस जगह से उठाकर शंभू साह को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुमार महतो राजमिस्त्री का काम करता था। अरुण राम मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही चकिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed